वाट्सएप ग्रुप में देवी देवताओं की आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले को भेजा रिमांड पर
पुराना हमीदा के नबील के बनाए वाट्सएप ग्रुप में देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले गुलाब नबी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
जासं, यमुनानगर : पुराना हमीदा के नबील के बनाए वाट्सएप ग्रुप में देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले गुलाब नबी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अब इस मामले में ग्रुप के दूसरे एडमिन नबील की तलाश है। वह आरएसएस कार्यकर्ता की बेटी से शादी कर उत्तर प्रदेश में रह रहा है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। ग्रुप के एक एडमिन जावेद को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
पुराना हमीदा के नबील व जावेद ने लवली संधू के नाम से वाट्सएप पर ग्रुप बनाया हुआ है। सात अक्टूबर को इस ग्रुप में देवी देवताओं के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट गुलाब नबी नाम के युवक की ओर से की गई। लंबी चौड़ी इस पोस्ट को शेयर करने के लिए भी कहा गया। यह पोस्ट वायरल हुई, तो हिदू जागरण मंच के सदस्यों के पास पहुंच गई। मंच के प्रधान एडवोकेट दिनेश चौहान की ओर से हमीदा चौकी में शिकायत दी गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। चौकी इंचार्ज शमसेर सिंह ने बताया कि पोस्ट डालने वाले खड्डा कॉलोनी के गुलाब नबी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने आपत्तिजनक पोस्ट कर भावनाओं को आहत किया है।