Move to Jagran APP

सड़क पर गोल चक्र से हो रही दुर्घटनाएं, सीएम विडों पर शिकायत

जागरण संवाददाता यमुनानगर पीडब्ल्यूडी विभाग ने आइटीआइ के नजदीक ससोली व वर्कशॉप रोड पर

By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Nov 2020 08:52 AM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 08:52 AM (IST)
सड़क पर गोल चक्र से हो रही दुर्घटनाएं, सीएम विडों पर शिकायत
सड़क पर गोल चक्र से हो रही दुर्घटनाएं, सीएम विडों पर शिकायत

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : पीडब्ल्यूडी विभाग ने आइटीआइ के नजदीक ससोली व वर्कशॉप रोड पर चौक के बीच में एक गोल चक्कर बना रखा है। यह दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। यह आरोप क्षेत्रवासियों ने सीएम विडो में दी शिकायत में लगाया। सतीश कुमार, बृजपाल, अमरजीत सिंह, तजिद्र, सतीश कुमार, रजनीश कुमार, गोपाल कृष्ण, मनोज कुमार व रजत बग्गा ने बताया कि यहां चौक पर सड़क की चौड़ाई कम है। इस पर गोल चक्कर बनाने से आने-जाने का रास्ता बहुत कम रह गया। इससे दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ गया। वह इसी क्षेत्र के रहने वाले हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग, नगर निगम के साथ मिलकर गोल चक्कर बना रहा है। गोल चक्कर बनाते समय विभाग के अधिकारियों ने तारकोल से निर्मित सड़क की चौड़ाई की ओर ध्यान नहीं दिया। इस गोल चक्कर व्यास कितना है, यह उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा नियम के अनुसार है या नहीं। इसकी भी जांच की जानी चाहिए। यहां पर न तो लाइट लगी है, न ही कोई रंग किया गया है। सड़क पर कोई पेंट से लाइन भी नहीं लगी है। इसके कारण होने वाली दुर्घटना के जिम्मेवार विभाग के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.