चित्र देख विद्यार्थियों ने लिखी कहानी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैप में रीडिग प्रमोशन सप्ताह में चित्र से कथा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। चित्र को देखकर कहानी लिखी। उस कहानी का अपने सहपाठियों के समक्ष प्रस्तुत किया। अभिनय के साथ उसका मंचन भी किया।
जागरण संवाददाता, जगाधरी वर्कशॉप : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैप में रीडिग प्रमोशन सप्ताह में चित्र से कथा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। चित्र को देखकर कहानी लिखी। उस कहानी का अपने सहपाठियों के समक्ष प्रस्तुत किया। अभिनय के साथ उसका मंचन भी किया। निर्णायक मंडल के रूप में अध्यापिका रेखा दहिया ने योगदान दिया। संचालक दर्शन लाल विज्ञान अध्यापक ने बताया कि विद्यालय में रीडिग प्रमोशन सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। सप्ताह के अंतिम दिन पुस्तक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। अध्यापक साथियों व विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वह विद्यालय को अपनी पुरानी व नई पुस्तकें जो उनके पास फालतू है दान करें, ताकि वह अन्य विद्यार्थियों के काम आ सके। प्रधानाचार्य परमजीत गर्ग ने आंचल व शिवानी को प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दीं।