Move to Jagran APP

गली में खेलते हुए बिछड़ा बच्चा, भाजपा नेता ने परिजनों से मिलाया

हमीदा से एक बच्चा खेलते हुए अपने परिजनों से बिछड़ गया। जो सड़क किनारे भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जंगशेर को मिला। शाम को परिजन मिलने पर बच्चा उन्हें लौटा दिया गया। जंगशेर सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर वे हमीदा में फाटक के पास से गुजर रहे थे। तभी उन्हें सड़क किनारे एक बच्चा मिला।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 08:40 AM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 06:21 AM (IST)
गली में खेलते हुए बिछड़ा बच्चा, भाजपा नेता ने परिजनों से मिलाया
गली में खेलते हुए बिछड़ा बच्चा, भाजपा नेता ने परिजनों से मिलाया

जासं, यमुनानगर : हमीदा से एक बच्चा खेलते हुए अपने परिजनों से बिछड़ गया। जो सड़क किनारे भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जंगशेर को मिला। शाम को परिजन मिलने पर बच्चा उन्हें लौटा दिया गया। जंगशेर सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर वे हमीदा में फाटक के पास से गुजर रहे थे। तभी उन्हें सड़क किनारे एक बच्चा मिला। उन्होंने बच्चे को उठाया और उससे उसका नाम और घर का पता पूछा, परंतु वह कुछ बता नहीं रहा था। आसपास के लोगों को भी उसके बारे में कुछ नहीं पता था। वे बच्चे को पहले तो अपने घर ले गए जहां पर उसे खाना खिलाया। फिर उसकी फोटो सोशल मीडिया पर डाली। साथ ही बच्चा मिलने की सूचना हमीदा चौकी में दी। किसी ने सोशल मीडिया पर फोटो देखकर उनसे संपर्क किया। इस दौरान पता चला कि इस बच्चे का नाम अदब है। जो पुराना हमीदा का रहने वाला है। परिजनों ने बताया कि वह गली में खेल रहा था। इसी दौरान वहां से कहीं चला गया। शाम को बच्चा उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.