प्लाईवुड फैक्ट्री से 84 एल्युमिनियम प्लेटें चोरी
जासं यमुनानगर पानीपत के सेक्टर-12 निवासी ओमप्रकाश की यहां गांव मारूपुर में प्लाईवुड फैक्
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 05:56 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 05:56 PM (IST)
जासं, यमुनानगर : पानीपत के सेक्टर-12 निवासी ओमप्रकाश की यहां गांव मारूपुर में प्लाईवुड फैक्ट्री है। रात को उनकी फैक्ट्री से एल्युमिनियम की 84 प्लेटें चोरी कर ली गई। सुबह होने पर वारदात का पता लगा। मामले की शिकायत पर जठलाना थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। उधर, गांधीनगर कालोनी निवासी जुल्फीफल अंसारी ने बताया कि वह 14 जनवरी को घर का ताला लगाकर परिवार के सभी सदस्यों के साथ बाहर गया था। जब वह वापस लौटा तो मकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से एक लाख रुपये कीमत के जेवरात गायब थे। गांधीनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें