स्वच्छता अभियान के लिए 69 विद्यार्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में भारत सरकार द्वारा देश के विद्यार्थियों के लिए चलाए गए स्व'छ भारत ग्रामीण इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों में विशेष उत्साह दिख रहा है।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में भारत सरकार द्वारा देश के विद्यार्थियों के लिए चलाए गए स्वच्छ भारत ग्रामीण इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों में विशेष उत्साह दिख रहा है। यह कार्यक्रम महात्मा गांधी के राष्ट्रीय स्तर पर चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ा हुआ है।
अब तक कुल 69 विद्यार्थियों ;46 छात्रा एवं 22 छात्राओं ने योजना से जुड़ी अधिकारिक वेबसाईट पर अपना पंजीकरण करा लिया है। कॉलेज नॉडल अधिकारी डॉ. सोमनाथ ने बताया कि जो भी छात्रा या छात्राओं का समूह इस अभियान में सफल होता है उसे भारत सरकार की मानव संसाधन मंत्रालय से 100 घंटे इंनर्टशिप का प्रमाण पत्र व अंक तालिका में ग्रेडस मिलेंगे। इस अभियान में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले छात्रा या उसके समूह को सरकार द्वारा नकद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शैलेश कपूर ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने को हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. भावना सेठी, डॉ. महेश, विजय कुमार आदि का भी विशेष योगदान रहा।