200 संदिग्धों का कराया एलाइजा टेस्ट, अब तक 38 को ही हुआ डेंगू कंफर्म
दीपावली के बाद से ही डेंगू को लेकर स्थिति काफी कंट्रोल में ह
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
दीपावली के बाद से ही डेंगू को लेकर स्थिति काफी कंट्रोल में है। स्वास्थ्य विभाग ने करीब 200 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए। इनमें से 38 लोगों में डेंगू के मिले हैं। हालांकि निजी अस्पतालों में अभी भी डेंगू के मरीज आ रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक, डेंगू का सीजन अब आखिरी दौर में है। हालांकि बदलते मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है।
निजी अस्पतालों में डेंगू के अधिक केस मिल रहे हैं। यहां पर कार्ड के जरिए टेस्ट किए जा रहे हैं। जिसमें कई बार रिपोर्ट में गड़बड़ भी होने की संभावना रहती है। सरकारी अस्पताल में एलाइजा टेस्ट ही मान्य है। इससे रिपोर्ट बिल्कुल ठीक आती है। स्वास्थ्य विभाग भी एलाइजा टेस्ट की रिपोर्ट को ही सही मान रहा है। इसलिए ही अभी तक रिकॉर्ड में 38 केस मिले हैं। कराया जा रहा सर्वे
स्वास्थ्य विभाग की ओर घरों में लारवा की जांच कराई गई। इस वर्ष में अब तक एक लाख 68 हजार 315 घरों का सर्वे किया गया। जिसमें 3855 घरों में लारवा मिला। उन्हें नोटिस दिए गए। अब सर्दियों का मौसम शुरू होने पर लोगों ने अब पानी सुखा दिया है। यह है डेंगू के मरीजों का आंकड़ा :
2012- 18
2013- 56
2014- 2
2015- 122
2016- 65
2017- 70
2018- 42
2019- 54
2020- 38 कम मिल रहे हैं केस
जिला मलेरिया अधिकारी डा. वागीश गुटैन का कहना है कि अब डेंगू के अधिक केस नहीं आ रहे हैं। 200 संदिग्धों के टेस्ट किए गए। इनमें से 38 केस ही कंफर्म हुए हैं। अब नए केस भी कम ही आ रहे हैं।