मयंक बंसल बने सहायक से क्षेत्रीय निधि आयुक्त
यमुनानगर में तैनात सहायक भविष्य निधि आयुक्त मयंक बंसल को प्रमोशन मिला है। उनकी पदोन्नति क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त के पद पर हुई है।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
यमुनानगर में तैनात सहायक भविष्य निधि आयुक्त मयंक बंसल को प्रमोशन मिला है। उनकी पदोन्नति क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त के पद पर हुई है। केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने उनके प्रमोशन के आदेश दिए हैं। मयंक बंसल 19 अप्रैल 2017 से जिले में तैनात हैं। अपनी तैनाती के दौरान मयंक बंसल ने कई बड़ी-बड़ी फर्मों पर कार्रवाई की। करीब तीन करोड़ का जुर्माना भी नियमों का पालन न करने वाली फर्मों पर लगाया गया। मयंक बंसल का कहना है कि पदोन्नति मिलने के बाद जिम्मेदारी भी बढ़ेगी। पीएफ का पैसा पात्रों तक पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है। इस दिशा में वह निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिस फर्म में कम से कम 20 कर्मी तैनात है। वह पीएफ के दायरे में आती है। वहां पर कार्य करने वाले कर्मचारियों का पीएफ कटना अनिवार्य है। यदि कोई फर्म ऐसा नहीं कर रही है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में कोई भी उन्हें शिकायत कर सकता है। शिकायतकर्ता का नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा।