14 को मनाया जाएगा माघी का त्योहार : रोजी
पंजाबी हरियाणा एकता मंच की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष के कार्यालय में बृहस्पतिवार को प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र वधवा के कार्यालय में हुई। प्रदेशाध्यक्ष मलिक रोजी आनंद मुख्य रूप से उपस्थित हुई।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : पंजाबी हरियाणा एकता मंच की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष के कार्यालय में बृहस्पतिवार को प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र वधवा के कार्यालय में हुई। प्रदेशाध्यक्ष मलिक रोजी आनंद मुख्य रूप से उपस्थित हुई।
उन्होंने बताया कि 14 को माघी का कार्यक्रम ज्योति पैलेस में दोपहर 2 से 5 बजे तक होगा। हम इसे इस लिए मनाते है, क्योंकि लोहड़ी पर्व से अगले दिन 14 जनवरी को मकर सक्रांति पर इस धरती पर अच्छे दिन का आगमन होता है। इस दिन हमारे पंजाब , हरियाणा में लगभग सभी घरों मे खिचड़ी को प्रसाद के रूप बना कर खाया जाता है। इस कार्यक्रम मे गिद्दा, भांगड़ा एवं पंजाबी गीतों की प्रस्तुति की जाएगी इस रंगारंग कार्यक्रम मे मुख्य रुप से पानीपत से पंजाबी हरियाणा एकता मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र सलूजा एवं यहां के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा , विधायक श्याम ¨सह राणा, विधायक बलवंत ¨सह , स्पीकर कंवरपाल, उपायुक्त गिरीश अरोड़ा और मेयर मदन चौहान को आम¨त्रत किया गया। इस के महत्व को समझने का आग्रह किया। पंजाबी समाज के सभी लोग इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। इस बैठक मे विशेष रुप से प्रदेश महामंत्री नितिन कपूर , प्रदेश कोषाध्यक्ष नवीन गुलाटी , विशाल भाटिया, प्रदेश सचिव - हरीश डांग एवं पंजाबी समाज के लोग उपस्थित रहे।