Move to Jagran APP

घरेलू विवाद में महिला ने फंदा लगाकर दी जान

जागरण संवाददाता सोनीपत घरेलू विवाद में महिला ने छत से फंदा लगाकर जान दे दी। स्वजन को घ

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 08:42 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 08:42 PM (IST)
घरेलू विवाद में महिला ने फंदा लगाकर दी जान
घरेलू विवाद में महिला ने फंदा लगाकर दी जान

जागरण संवाददाता, सोनीपत :

loksabha election banner

घरेलू विवाद में महिला ने छत से फंदा लगाकर जान दे दी। स्वजन को घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह हुई। उसके बाद परिवार के अन्य लोगों और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया। पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

दिल्ली के डबल स्टोरी के रहने वाले हिमांशु ने पुलिस को बताया कि कच्चे क्वार्टर में उसकी बहन ने अपने पति के अत्याचारों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बताया कि उसकी बहन गरिमा की शादी करीब 17 साल पहले अशोक विहार के रहने वाले संजय के साथ हुई थी। संजय आजकल कच्चे क्वार्टर में दुकान करते हैं और उसके ऊपर बने मकान में ही रहते हैं। उनको दो बच्चे हैं। संजय मेरी बहन गरिमा को परेशान रखते थे और उससे मारपीट करते थे। इसको लेकर कई बार स्वजन-रिश्तेदारों के साथ मिलकर समझौता हुआ, लेकिन संजय ने अपने व्यवहार में सुधार नही किया। उसकी बहन गरिमा के साथ बृहस्पतिवार को भी मारपीट की गई थी। वह दिल्ली से सोनीपत पहुंचा और समझौते का प्रयास किया। गरिमा ने बताया था कि उसका पति संजय कुछ दिन से बहुत ज्यादा अत्याचार कर रहा है। उसके बाद वह सोनीपत में ही अपने मामा के घर चले गए। रात को उसकी बहन ने अपने पति के अत्याचार से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घर में 41 वर्षीय पत्नी गरिमा का शव छत से लटका हुआ था। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.