Move to Jagran APP

नेताजी की 125वीं जयंती पर खूब लगे जय हिद के नारे

आजाद हिद फौज के संस्थापक और जय हिद का नारा देने वाले सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती रविवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 06:10 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 06:28 PM (IST)
नेताजी की 125वीं जयंती पर खूब लगे जय हिद के नारे
नेताजी की 125वीं जयंती पर खूब लगे जय हिद के नारे

जागरण संवाददाता, सोनीपत : आजाद हिद फौज के संस्थापक और जय हिद का नारा देने वाले सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती रविवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने उनकी प्रतिमा व चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। स्कूलों में अवकाश के चलते आनलाइन माध्यम से नेताजी को याद किया गया। भाजपा ने ने आजाद हिद फौज, स्वतंत्रता सेनानियों के स्वजन और सेवानिवृत्त जवानों को सम्मानित किया, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन और सुभाष चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सांसद ने स्वतंत्रता सेनानी के स्वजन को किया सम्मानित :

loksabha election banner

सेक्टर 14 के कम्युनिटी सेंटर में सांसद रमेश कौशिक व पूर्व वाइस चेयरमैन ललित बत्रा ने सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सांसद कौशिक ने नेताजी के जीवन के बारे में बताया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए सभी को प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी भागीरथ के परिवार से उनके पुत्र वीरेंद्र सिंह व पौत्र संजय सिंह, सेवानिवृत्त फोजी राजेंद्र सिंह व चंद्रप्रकाश को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमित्रा चौहान, वरिष्ठ समाजसेवी ईश्वर मुंजाल, कार्यक्रम आयोजक शहीद भगत सिंह मंडल के उपाध्यक्ष एमएल आहूजा व पवन दुग्गल, वरिष्ठ नेता राकेश मलिक, शहीद भगत सिंह मंडल उपाध्यक्ष भोपाल त्यागी, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय सेहरा, मास्टर भगवान दास आदि मौजूद रहे। इसी तरह राई विधायक व भाजपा प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बड़ौली ने गांव बड़ौली ने कहा कि सुभाष चंद बोस अपनी विशिष्टता और अपने व्यक्तित्व एवं उपलब्धियों की वजह से भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस बात के लिए धन्यवाद दिया कि उन्होंने नेताजी के जीवन को लोगों के समक्ष लाने में विशेष योगदान दिया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच रामेश्वर कौशिक, पंडित बलबीर, बालकिशन कौशिक, गुलाब चेयरमैन, प्रताप, पंडित बलीराम, भगता ठेकेदार आदि मौजूद रहे। सभी वार्डों में मनाया पराक्रम दिवस :

जिले के सभी गांवों व वार्डों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री कविता जैन ने वार्ड-4 के अंतर्गत जागृति धाम सेक्टर-15 में आयोजित सुभाष जयंती महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। राजीव जैन वार्ड-1 में सैनी स्कूल, वार्ड-5 के गोल्डन पटेल स्कूल और वार्ड-12 में शिव मंदिर तारा नगर में हुए समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शहर के 18 वार्डों में पराक्रम दिवस मनाया गया। इस मौके पर डा. ओमप्रकाश आत्रे, विधानसभा प्रभारी नवीन मंगला, मंडल अध्यक्ष नरेश वर्मा, सुरेंद्र मदान, मुकेश बत्रा, पार्षद हरी प्रकाश सैनी, बबीता कौशिक, इंदु वलेचा, लक्ष्मी नारायण तनेजा, अतुल जैन, लाला ठोलेदार, त्रिभुवन कौशिक, शांता जैन, रवि ग्रोवर, राम कामरा, संजय ठेकेदार, रजत जैन, सुरजीत राठी, नवरंग सैनी, राहुल तनेजा, संजीव वलेचा, अमित सोनक, सुरजीत दहिया, कुलदीप सैनी, राजवीर कौशिक, हंसराज, राजेंद्र बंसल, दीपक, प्रेम ढींगरा, रामचंद्र सांगवान, राजकुमार शर्मा, कृष्ण आदि मौजूद रहे। इसी तरह पूर्व चेयरमैन अनिल झरोठी ने गांव महलाना में स्वतंत्रता सेनानी स्व. बख्तावर सिंह के घर जाकर उनके पुत्र सतबीर सिंह को शाल भेट कर सम्मानित किया। नेताजी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण :

सर्व धर्म मित्र संगठन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह सुभाष चौक पर मनाया और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन व विशिष्ट अतिथि के रूप में विधिक सेवाएं प्राधिकरण की अधिवक्ता विमलेश कुमारी, अधिवक्ता शिव प्रसाद शर्मा, कानूनी सेवक दीपक कुमार मंथन व स्वतंत्रता सेनानी संगठन अध्यक्ष शांता जैन ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व धर्म मित्र संगठन के संस्थापक अध्यक्ष राजेंद्र बंसल ने की। इस दौरान नवीन चुघ, नफे सिंह अत्री, अशोक खत्री, रामचंद्र सांगवान, स्वतंत्रता सेनानी रामसिंह की वीरांगना केसर देवी, राजकुमार शर्मा, कृष्ण झांब, ओम प्रकाश शर्मा, हर्ष चावला, श्यामलाल चावला, नवीन कुमार, प्रेम धींगड़ा, अनिल गुप्ता सीटू, ललिता कौशिक, चंद्रशेखर, प्रमोद कटारिया, कपिल अनेजा, मास्टर शिवम, स्वतंत्रता सेनानी संगठन के महासचिव जगदीश आदि मौजूद रहे। आजादी के महानायक की बदौलत आज हम आजाद : सुरेंद्र पंवार

विधायक सुरेंद्र पंवार ने कांग्रेस भवन व सुभाष चौक स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। उन्होंने कहा कि आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अमूल्य योगदान की बदौलत ही आज देशवासी खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इस दौरान मेयर निखिल मदान, सतपाल चौहान, कमल हसीज, मनोज रिढाऊ, पार्षद बिजेंद्र मलिक, नीलम बाल्यान, शीला आंतिल, अनिल सीटू, डा. सतबीर निर्माण, हरिप्रकाश मंडल, प्रेम नारायण गुप्ता, रवि कपूर, देवेंद्र कादयान, डा. सतबीर निर्माण, रामकरण जांगड़ा, सुभाष जिदल आदि मौजूद रहे। 81 ने किया रक्तदान :

जनहित अभियान फाउंडेशन व क्रीड़ा भारती ने नेताजी की जयंती पर रक्तदान शिविर लगाया। मुख्य अतिथि राई स्पो‌र्ट्स स्कूल के निदेशक एवं प्राचार्य कर्नल अशोक मोर, इंचार्ज सीएम विडो तरुण देवीदास व वर्मा लैब के निदेशक प्रवीन वर्मा ने शिविर का उद्घाटन किया। फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र हुड्डा ने बताया कि शिविर में 81 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इनर व्हील क्लब की प्रधान डा. अनिता सिंह, कोच देवेंद्र गौतम, जितेंद्र, मास्टर दिलबाग सिंह, गीता, शांति, जितेंद्र जागलान, प्रधान रामनिवास पालीवाल, राजेंद्र पालीवाल, अरुण दहिया, अरुण मलिक, नरेश वर्मा, रामकरण हुड्डा, मोनू गहलावत आदि मौजूद रहे। नगर सुधार मंच ने की सुभाष चौक की सफाई

सोनीपत नगर सुधार मंच के पदाधिकारियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति व चौक की धुलाई कर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहे और भारत माता की जय के नारे लगाए। मंच के चैयरमेन संजय सिगला व उपाध्यक्ष रविद्र सरोहा ने कहा कि शहर के सुंदरीकरण के लिए चौकों व चौराहों को साफ रखने का बीड़ा उठाया है। इस मौके पर मंच के सदस्य ललित खत्री, अनिल गुप्ता सीटू, पहलवान हवा सिंह आंतिल, सतीश बाल्यान, जगत सिंह, अशोक गुप्ता, रणबीर सिंह, प्रवीण वर्मा, दिलबाग सिंह, सतीश माथुर, फायर कर्मचारी अजित व जगदीप आदि मौजूद रहे। युवा स्पो‌र्ट्स क्लब ने दी श्रद्धांजलि :

नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में युवा स्पो‌र्ट्स क्लब ने नेताजी की 125वीं जयंती मनाई। स्टेट अवार्डी बबीता ने नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। क्लब की महासचिव सिमरन ने नेताजी के जीवन वृतांत के बारे में बताया। दुर्गा शक्ति क्लब की अध्यक्ष सरीना ने नेताजी पर एक कविता सुनाई। कार्यक्रम में विशाल, खुशी, भावना, मोनिक, वीरेंद्र, वंश मौजूद रहे। पूर्वांचल प्रकोष्ठ ने किया नेताजी को नमन :

भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ की ओर से वार्ड-14 के कम्युनिटी हाल में नेताजी की जयंती मनाई गई। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी स्वराज, आइटीबीपी के जवान मुकेश, अनिल कुमार का फूल माला पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक संजय ठेकेदार, जिला संयोजक शंकर स्वरुप शास्त्री, जिला सहसंयोजक अभिमन्यु सिंह पटेल, इंद्र कुमार मिश्रा, मोती यादव, प्रेमा तिवारी, मनीष भारद्वाज, कैलाश मास्टर, हुकुम सिंह, अजय चौहान, जोगेंद्र झा सोनू, रोहित, संतोष ठाकुर, श्रवण, इंद्रजीत, पंडित राम कृष्ण पाठक, राम तीरथ आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.