Move to Jagran APP

दृष्टिहीन युवती से दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार

दृष्टिहीन युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपित मकान मालिक के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित छह महीने तक युवती से बार-बार दुष्कर्म करता रहा था।

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 07:11 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 07:11 PM (IST)
दृष्टिहीन युवती से दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, सोनीपत : दृष्टिहीन युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपित मकान मालिक के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित छह महीने तक युवती से बार-बार दुष्कर्म करता रहा था। बाद में युवक ने शादी करने की बात कहने पर युवती और उसके परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी। उनका सामान निकालकर घर से बाहर कर दिया था। पुलिस ने जनता कालोनी के रहने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

युवती ने 24 जनवरी को एसपी को बताया कि वह बिहार के रहने वाले हैं। उसके पिता एक चाय की दुकान पर नौकरी करते हैं। उसकी मां घरों में चौका-बर्तन का काम करती है और दोनों छोटे भाई मेहनत-मजदूरी करते हैं। वह जनता कालोनी में किनारे के मकान में रहते थे। 14 साल पहले उसकी आंखों की रोशनी चली गई थी। वह दिन में घर पर अकेली रहती थी। इस दौरान मकान मालिक का बेटा उसके पास आया और शादी करने का झांसा दिया और दुष्कर्म करने लगा। वह कई महीने तक उसके साथ दिन में अकेली पाकर दुष्कर्म करता। उसने शादी करने की बात कही, तो उसको मुंह बंद रखने की धमकी दी। किसी को जानकारी देने पर उसने परिवार सहित हत्या की धमकी दी। अनुसंधान टीम मे नियुक्त महिला एएसआइ सीमा ने पीड़िता का शारीरिक परीक्षण करवाया और मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराकर उसकी काउंसलिग कराई। इसके साथ ही दुष्कर्म करने के आरोपित को जनता कालोनी से गिरफ्तार कर लिया। उसको न्यायालय में पेशकर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।

नशा पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोपित पकड़ा :

युवती को पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ पिलाकर एक ढाबे पर दुष्कर्म करने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसको न्यायालय में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया। एक युवती ने मुरथल थाना पुलिस को 24 जनवरी को बताया था कि वह सोनीपत शहर की मुरथल रोड स्थित एक कालोनी की रहने वाली है। उसका परिचय पिनाना के रहने वाले युवक से था। युवक ने मिलने के बहाने उसको मुरथल में एक ढाबे पर बुलाया और वहां पेय पदार्थ में उसको नशीला पदार्थ पिला दिया जिससे वह बेहोश हो गई। आरोपित ने नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोपित दबोचा :

राई थाना पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित बिहार के वैशाली जिले का रहने वाला है। पुलिस ने उसको न्यायालय में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया। एक व्यक्ति ने 28 दिसंबर, 2021 को राई थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी नाबालिग लड़की का किसी ने अपहरण कर लिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी थी। जांच अधिकारी एसआइ कृष्णचंद्र ने किशोरी को बरामद कर चिकित्सकीय परीक्षण कराया था। उसके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई थी। किशोरी के न्यायालय में बयान दर्ज कराकर काउंसलिग कराई गई थी। उसने बताया था कि बिहार के वैशाली जिले के पहाड़पुर का रहने वाला युवक उसको अगवा करके ले गया था। उसने डरा-धमकाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया। .


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.