Move to Jagran APP

शरीर को निरोग रखता है सूर्य नमस्कार: सतीश गौतम

शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित कम्यूनिटी सेंटर हाल में सूर्य नमस्कार एवं यज्ञ कर 75वें आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें सभी थाना से दो-दो पुलिस कर्मचारी पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 11:02 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 11:02 PM (IST)
शरीर को निरोग रखता है सूर्य नमस्कार: सतीश गौतम
शरीर को निरोग रखता है सूर्य नमस्कार: सतीश गौतम

जागरण संवाददाता, सोनीपत : शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित कम्यूनिटी सेंटर हाल में सूर्य नमस्कार एवं यज्ञ कर 75वें आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें सभी थाना से दो-दो पुलिस कर्मचारी पहुंचे। उनको सूर्य नमस्कार क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया गया। उपपुलिस अधीक्षक सतीश गौतम ने कहा कि 75 करोड़ सूर्य नमस्कार अभियान को जिले में सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में नागरिक 75 सूर्य नमस्कार करके वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करवाएं। यह अभियान 20 फरवरी तक जारी रहेगा।

loksabha election banner

सतीश गौतम ने कहा कि शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा के मार्गदर्शन में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रत्येक थाना से दो-दो पुलिस कर्मचारियों को सूर्य नमस्कार क्रियाओं को लेकर प्रशिक्षित किया गया। ताकि वह पुलिस कर्मचारी अपने थाना के सभी पुलिस कर्मचारियों को सूर्य नमस्कार की क्रियाएं करवा सकें। उन्होंने कहा कि महर्षि पंतजलि के समय से चली आ रही भारत की योग परंपरा में सूर्य नमस्कार को पूर्ण व्यायाम माना गया है। कार्यक्रम में पतंजली योग पीठ परिक्षक जीतराम, सरिता देवी, धीरज कुमार, जिला प्रभारी रामप्रकाश हुड्डा, संगठन मंत्री श्रीभगवान गुप्ता, कार्यालय प्रभारी दयानंद व जिला यज्ञ प्रभारी रमेश आर्य मौजूद रहे। वेबसाइट पर कोई भी करवा सकता है पंजीकरण:

डीएसपी सतीश गौतम ने कहा कि 75 करोड़ सूर्य नमस्कार की वेबसाइट पर कोई भी नागरिक अपना पंजीकरण करवा सकता है। उसे रोजाना सुबह 13 बार सूर्य नमस्कार करना है और वेबसाइट के कलैंडर पर 21 दिन तक इसे टिक मार्क करते रहना है। अभियान पूरा होने के बाद आयुष विभाग द्वारा हर एक प्रतिभागी या संस्था को सूर्य नमस्कार करने का आनलाइन प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। 20 फरवरी तक जारी रहेगा अभियान:

सतीश गौतम ने बताया कि एक जनवरी को नववर्ष के दिन आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 75 करोड़ सूर्य नमस्कार अभियान की शुरुआत की गई थी। यह अभियान 20 फरवरी तक जारी रहेगा। सूर्य नमस्कार करने से आदमी का पाचन तंत्र ठीक रहता है, उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है और शरीर के सभी अंग बलिष्ठ व निरोग होते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.