राजपथ पर हरियाणा की झांकी में कुश्ती के जौहर दिखाएंगे सोनीपत के दो पहलवान
गणतंत्र दिवस समारोह में दिल्ली के राजपथ पर हरियाणा की झांकी में सोनीपत के दो पहलवान कुश्ती के जौहर दिखाएंगे। इसके लिए गांव पांची जाटान के आशु और खेड़ी मनाजात के रहने वाले अनिल का चयन किया गया है।
नंदकिशोर भारद्वाज, सोनीपत
गणतंत्र दिवस समारोह में दिल्ली के राजपथ पर हरियाणा की झांकी में सोनीपत के दो पहलवान कुश्ती के जौहर दिखाएंगे। इसके लिए गांव पांची जाटान के आशु और खेड़ी मनाजात के रहने वाले अनिल का चयन किया गया है। दोनों पहलवान झांकी निकाले जाने के दौरान कुश्ती लड़ते दिखाई देंगे। पहलवान आशु और अनिल कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश-प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं। इसके साथ ही टोक्यो ओलिपिक में देश का नाम रोशन करने वाले जिले के ओलिपियन भी झांकी में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में हरियाणा की झांकी में खिलाड़ियों का जलवा दिखाई देगा। हरियाणा के पहलवानों ने ओलिपिक समेत अन्य बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन करते हुए कई मेडल जीते हैं। कुश्ती में सोनीपत की महिला और पुरुष पहलवानों का खासा दबदबा है। प्रदेश सरकार ने 26 जनवरी को प्रदेश की झांकी में कुश्ती के जौहर दिखाने के लिए आशु मलिक और अनिल का चयन किया है। झांकी निकाले जाने के दौरान दोनों पहलवान लोगों को कुश्ती लड़ते दिखाई देंगे। ग्रीको रोमन श्रेणी में लड़ते हैं दोनों
गांव पांची जाटान के रहने वाले आशु मलिक ग्रीको रोमन के 67 किलो भारवर्ग में खेलते हैं। गांव खेड़ी मनाजात के रहने वाले अनिल भी ग्रीको रोमन के 63 किलो भारवर्ग में कुश्ती लड़ते हैं। दोनों पहलवान खरखौदा स्थित प्रताप स्पोर्ट्स स्कूल के अखाड़े में द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित कोच ओमप्रकाश दहिया की अगुवाई में अभ्यास करते हैं।
उपलब्धियां
आशु पुत्र दीवान सिंह
- सीनियर नेशनल रेसलिग चैंपियनशिप (2021) में गोल्ड
- सीनियर अंडर-23 नेशनल रेसलिग चैंपियनशिप (2021) में गोल्ड
- जूनियर नेशनल रेसलिग चैंपियनशिप (2019) में गोल्ड
- एशियन ओलिपिक क्वालीफाइंग रेसलिग टूर्नामेंट (2021) में कांस्य
- एशियन सीनियर रेसलिग चैंपियनशिप (2021) में कांस्य अनिल पुत्र देवानंद
- जूनियर नेशनल रेसलिग चैंपियनशिप (2021) में गोल्ड
- नेशनल सब जूनियर रेसलिग चैंपियनशिप (2020) में गोल्ड
- सीनियर अंडर-23 नेशनल रेसलिग चैंपियनशिप (2021) में कांस्य
- खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी रेसलिग चैंपियनशिप (2020) में ब्रांज
- आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रेसलिग चैंपियनशिप (2019) में सिल्वर हरियाणा सरकार की खेल नीति से खेलों और खिलाड़ियों को बढ़ावा मिल रहा है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन से देश का नाम रोशन हुआ है। इस बार की प्रदेश की झांकी में खेलो और खिलाड़ियों की झलक दिखेगी। राजपथ की परेड के दौरान झांकी में सोनीपत के ओलिपियन भी मौजूद रहेंगे। सोनीपत के पहलवान आशु और अनिल झांकी में कुश्ती लड़ते दिखेंगे।
- पंकज नैन, खेल निदेशक, हरियाणा