पत्नी से गैस से उठाकर कूकर सिर पर मारा, शिक्षक घायल
शिक्षक की नाराज पत्नी ने आटा फेंक दिया और उसके सिर पर प्रेशर कूकर मारकर घायल कर दिया।
जागरण संवाददाता, सोनीपत : शिक्षक की नाराज पत्नी ने आटा फेंक दिया और उसके सिर पर प्रेशर कूकर मारकर घायल कर दिया। उसने शिक्षक को जान से मारने की धमकी दी। शिक्षक और उसके पिता को घर से भाग जाने को धमकाया। शिक्षक का आरोप है कि उसकी ससुराल के लोगों के इशारे पर यह वारदात हुई है। उसकी जान को खतरा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोर्ट कांप्लेक्स पुलिस चौकी क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने पुलिस को बताया कि शिक्षक है। उसकी पत्नी लगातार विवाद करती है और उसकी बात को बिल्कुल नहीं मानती है। वह सुबह बाथरूम के पास बैठकर सेविग कर रहा था। उसकी पत्नी रसोई में थी। वह अपनी बहन से बातचीत कर रही थी। शिक्षक ने बताया कि इस दौरान उसका सात साल का बेटा घर से बाहर निकल गया। उसने पत्नी से बेटे के बारे में जानकारी की तो वह आग-बबूला हो गई। उसने गाली-गलौच शुरू कर दी और आटा उठाकर उसके ऊपर फेंक दिया। उसके बाद कूकर उठाया और उसके सिर पर दे मारा, जिससे वह लहूलुहान हो गया। उसके शिक्षक और उसके बुजुर्ग पिता को घर से निकल जाने की धमकी दी। शिक्षक ने बताया कि उसकी पत्नी पड़ोस में रहने वाले एक युवक के इशारे पर घर में हंगामा करती है। उसकी ससुराल के लोग पत्नी को लगातार उकसाते रहते हैं। कोर्ट कांप्लेक्स चौकी पुलिस ने शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ सिटी सवित कुमार ने बताया शिक्षक और उसकी पत्नी को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। उनके घर का मामला है। इस मामले को समझौता केंद्र को भेजा जाएगा।