गुरुद्वारा साहिब में मनाया गया बाबा दीपसिंह का प्रकाशपर्व
सिख पंथ के महान शहीद बाबा दीप सिंह का जन्मदिन प्रकाश पर्व गुरुद्वारा साहिब गीताभवन चौक में मनाया गया। इस अवसर पर रागी भाई दर्शन सिंह ने संगत को शबद-कीर्तन सुनाया।

जागरण संवाददाता, सोनीपत : सिख पंथ के महान शहीद बाबा दीप सिंह का जन्मदिन प्रकाश पर्व गुरुद्वारा साहिब गीताभवन चौक में मनाया गया। इस अवसर पर रागी भाई दर्शन सिंह ने संगत को शबद-कीर्तन सुनाया। युवाओं को बाबा दीप सिंह के बलिदान से अवगत कराया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब में बड़ी संख्या में संगत जुटी। गुरुद्वारा साहिब श्रीगुरु नानक सत्संग सभा गीता भवन के प्रधान बलवंत सिंह संगत को संबोधित करते हुए कहा कि सिख पंथ के महान शहीद बाबा दीप सिंह महान योद्धा और लेखक थे। उन्होंने श्रीगुरु ग्रंथ साहिब के चार पावन स्वरूप अपने हाथों से लिखें थे। बाबा दीप सिंह का जन्म 26 जनवरी 1682 में तरनतारन पंजाब में हुआ था। वह 1757 में अफगानों से युद्ध करते हुए शहीद हुए थे। उनका बलिदान सिख पंथ में बड़े सम्मान से याद किया जाता है। युवाओं को उनके बलिदान से समर्पण की प्रेरणा मिलती है। यह कार्यक्रम आनंद परिवार एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से मनाया गया। इस अवसर पर मोहन सिंह मनोचा, रविद्र सिंह, अरविदर सिंह, परविदर सिंह, मनजीत सिंह बिल्लू और गुरजीत सिंह उपस्थित रहे।
Edited By Jagran