प्रकृति की रक्षा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी : आनंद
समाज कल्याण समिति (वृद्ध आश्रम) के संस्थापक आनंद दहिया ने कहा कि प्रकृति मानव की सबसे बड़ी रक्षक है। मनुष्य प्रकृति के बिना अपना विकास नहीं कर सकता।
जासं, सोनीपत : समाज कल्याण समिति (वृद्ध आश्रम) के संस्थापक आनंद दहिया ने कहा कि प्रकृति मानव की सबसे बड़ी रक्षक है। मनुष्य प्रकृति के बिना अपना विकास नहीं कर सकता। अगर मनुष्य अपने विकास के साथ प्रकृति का संरक्षण नहीं करेगा तो मनुष्य का इस धरती पर जीवन संभव नहीं होगा। वह आश्रम में पौधारोपण कर रहे थे।
आनंद दहिया ने बताया कि सामाजिक न्याय और सशक्तीकरण निदेशक व जिला समाज कल्याण अधिकारी के निर्देशानुसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने नींबू, अमरूद, जामुन, बड़, पीपल और नीम के पौधे रोपे। साथ ही आमजन को भी पौधारोपण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ ही उसकी देखभाल करना भी मनुष्य का मौलिक कर्तव्य बनता है। इस मौके पर जगत सिंह, नरजीत खत्री मौजूद रहे।