बच्ची ने हर रोज एक पौधा लगाने का लिया संकल्प
शहर में सेक्टर-23 निवासी नव्या पाराशर ने छह वर्ष की आयु में हर रोज एक पौधा लगाने का संकल्प लिया है। नव्या ने पहले दिन सेक्टर में अनार का पौधा रोपा।
By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Sep 2020 05:18 PM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2020 05:14 AM (IST)
जासं, सोनीपत : शहर में सेक्टर-23 निवासी नव्या पाराशर ने छह वर्ष की आयु में हर रोज एक पौधा लगाने का संकल्प लिया है। नव्या ने पहले दिन सेक्टर में अनार का पौधा रोपा। उनके पिता एवं तलवारबाजी प्रशिक्षक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि 20 सितंबर को नव्या का जन्मदिन है। उसने हर रोज एक पौधा लगाने का संकल्प लिया है। उनके अनुसार नव्या प्रकृति को हरा-भरा एवं सुंदर बनाने का प्रयास कर रही है और वह ट्री गर्ल बनना चाहती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें