Move to Jagran APP

सर्द हवाओं से दिनभर कांपते रहे लोग

जिले में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को धूप से राहत के बाद शुक्रवार तड़के लोगों को कोहरे का सामना करना पड़ा। बाद में बफीर्ली हवाओं ने कोहरे से तो निजात दिलाई लेकिन लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 05:50 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 05:50 PM (IST)
सर्द हवाओं से दिनभर कांपते रहे लोग
सर्द हवाओं से दिनभर कांपते रहे लोग

जागरण संवाददाता, सोनीपत : जिले में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को धूप से राहत के बाद शुक्रवार तड़के लोगों को कोहरे का सामना करना पड़ा। बाद में बफीर्ली हवाओं ने कोहरे से तो निजात दिलाई, लेकिन लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान भी 18 डिग्री रहा। वहीं मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार रविवार से फिर से तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा और जनवरी के अंत तक कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।

loksabha election banner

शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे से ही कोहरा छाना शुरू हो गया। इसकी वजह से सड़कें गीली हो गईं। सुबह के दस बजे तक दृश्यता महज 50 मीटर के दायरे में सिमटी रही। इसके कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हाईवे के साथ ही केजीपी-केएमपी पर वाहन रेंगते हुए कतारों में चल रहे थे। दस बजे के बाद ही कोहरा छटा और वाहन चालकों को राहत मिल सकी। वहीं कोहरा छंटने के साथ ही 10 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से शीतलहर चलने गली। इसके कारण लोग ठिठुरने पर मजबूर हो गए। दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहा। शाम को एक बार फिर से तापमान में तेजी से गिरावट आनी शुरू हो गई। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। रबी सीजन की फसलों को पहुंच रहा है फायदा

कृषि उप निदेशक डा. अनिल सहरावत के अनुसार इस बार ठंड का प्रकोप लगातार बरकरार है, जिसका सीधा फायदा गेहूं सहित रबी सीजन की अन्य फसलों को हो रहा है। ठंड बढ़ने से गेहूं की बढ़वार बेहतर हो रही है। इसके अतिरिक्त किसानों का सिचाई का खर्च भी कम हो रहा है। हालांकि लगातार पड़ रही ठंड के कारण सब्जियों की फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। तापमान

23 जनवरी - 09/18

24 जनवरी - 08/20

25 जनवरी - 08/17

26 जनवरी - 07/18

27 जनवरी - 07/18

अभी तापमान में गिरावट आएगी, धुंध छाई रहेगी। शनिवार को भी सुबह के समय कोहरा छाने का पूर्वानुमान है। बफीर्ली हवाओं के चलते सर्दी का सामना करना पड़ेगा। रात को पाला गिरने का अनुमान है।

- डा. प्रेमदीप सिंह, मौसम विज्ञानी, कृषि विज्ञान केंद्र


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.