Move to Jagran APP

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले जाएंगे जेल

पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा के निर्देश पर अब लॉकडाउन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनको अस्थाई जेल में बंद किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Apr 2020 07:00 PM (IST)Updated: Fri, 03 Apr 2020 06:17 AM (IST)
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले जाएंगे जेल
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले जाएंगे जेल

जागरण संवाददाता, सोनीपत : पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा के निर्देश पर अब लॉकडाउन तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनको अस्थाई जेल में बंद किया जाएगा। पकड़े जाने के बाद अब उनको लॉकडाउन रहने तक का समय अस्थाई जेल में ही बिताना होगा। इसके लिए गोहाना रोड पर अस्थाई जेल बना ली गई है। लोगों को जेल तक पहुंचाने के लिए वाहनों की व्यवस्था कर ली गई है।

loksabha election banner

कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए लॉकडाउन जारी किया हुआ है। उसके बावजूद लोग लॉकडाउन तोड़कर सड़कों पर बेवजह घूम रहे हैं। अब लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों को जेल जाना पड़ेगा। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा शंभूदयाल मॉडर्न स्कूल गोहाना रोड पर दो मंजिला भवन के अंदर 80/90 कमरों की अस्थाई जेल बना दी गई है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर उन्हें अस्थाई जेल में बंद किया जाएगा। बृहस्पतिवार को भी 72 वाहनों के चालान किए गए और नौ वाहनों को सीज किया गया। एक व्यक्ति के लॉकडाउन तोड़ने से पूरे समाज की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है। इसलिए ही लॉकडाउन का पालन सख्ती से कराने का निर्णय लिया गया है। जो भी बेवजह सड़कों पर मिलेगा, उसको लॉकडाउन की अवधि के लिए अस्थाई जेल भेज दिया जाएगा। लोगों को अपने परिवार व समाज के हित में लॉकडाउन का पालन कर घरों में ही रहना होगा।

- जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.