Move to Jagran APP

नारी सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी : किरण

हरियाणा पुलिस की निरीक्षक किरण नैन ने लोगों का आह्वान किया कि लड़कियों की सुरक्षा हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 06:12 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 06:12 PM (IST)
नारी सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी : किरण
नारी सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी : किरण

जागरण संवाददाता, सोनीपत: पानीपत की पुलिस निरीक्षक किरण नैन ने लोगों का आह्वान किया कि लड़कियों की सुरक्षा हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इससे ही महिलाओं के लिए सुरक्षित समाज का निर्माण हो सकता है। वह बृहस्पतिवार को जीवीएम ग‌र्ल्स कॉलेज में लड़कियों की सुरक्षा पर आयोजित सेमिनार को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रही थीं। इसका आयोजन कॉलेज के महिला प्रकोष्ठ व मनोविज्ञान विभाग के संयोजन में किया गया। वह इस कॉलेज की पूर्व छात्रा रह चुकी हैं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि लड़कियों को स्वयं भी अपनी सुरक्षा करनी चाहिए। उन्हें इसमें कोई लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। इसके साथ ही बेटियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पूरे समाज की है। प्राचार्या डॉ.ज्योति जुनेजा ने निरीक्षक किरण नैन का आभार प्रकट करते हुए लड़कियों का आह्वान किया कि वे किसी भी हालत में घबराएं नहीं। निर्भिकता के साथ हर स्थिति का सामना करें। सरकार की ओर से लड़कियों की सुरक्षा के लिए अच्छे कदम उठाए गए हैं। महिला सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन तथा एप बनाए गए हैं। आधुनिक तकनीकों के उपयोग से लड़कियां स्वयं को सुरक्षा प्रदान कर सकती हैं। इस अवसर पर मनोविज्ञान विभाग की प्राध्यापिका जैस्मिन दुग्गल, अर्चना खुराना तथा रेणु गुप्ता आदि उपस्थित रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.