Move to Jagran APP

दूधिया रोशनी से जगमग होगा शहर, सर्वे शुरू

शहर जल्द ही रात के समय दूधिया रोशनी से जगमग होगा। शहर में पहले से लगी लाइटें एलईडी में बदलने व नई लाइटें लगाने का टेंडर राजस्थान की कंपनी को दिया गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Sep 2020 04:52 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2020 04:52 PM (IST)
दूधिया रोशनी से जगमग होगा शहर, सर्वे शुरू
दूधिया रोशनी से जगमग होगा शहर, सर्वे शुरू

जागरण संवाददाता, सोनीपत : शहर जल्द ही रात के समय दूधिया रोशनी से जगमग होगा। शहर में पहले से लगी लाइटें एलईडी में बदलने व नई लाइटें लगाने का टेंडर राजस्थान की कंपनी को दिया गया है। कंपनी ने शहर में स्ट्रीट लाइटों का डाटा जुटाना शुरू कर दिया है। बुधवार को कंपनी प्रतिनिधि कई क्षेत्रों में गए और स्ट्रीट लाइटों का जायजा लिया। कंपनी के साथ अनुबंध मुख्यालय स्तर पर हुआ है। सोनीपत में लाइटें बदलने जाने व नई लगाए जाने को लेकर प्राथमिकता में रखा गया है।

loksabha election banner

शहर में फिलहाल करीब 22 हजार स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। इनमें से पांच हजार के करीब ही एलईडी हैं। बाकी बची लाइटों को एलईडी में बदलने की जिम्मेदारी कंपनी को सौंपी गई है। कंपनी के प्रतिनिधि तुलसीराम नगर निगम अधिकारियों से जानकारी ले चुके हैं। अधिकारियों के मुताबिक शहर में जो लाइटें लगी हैं उनमें से अधिकतर 20-20 साल पुरानी हैं। यह आंधी-बारिश में खराब हो जाती हैं। नई लाइटें लगने से स्थिति में सुधार होगा और इससे बिजली बिल की भी बचत होगी। कंपनी ने सर्वे शुरू कर दिया है।

मुख्यालय से टेंडर होने के बाद नगर निगम की स्ट्रीट लाइट खरीद पर रोक लगा दी गई थी, जिसके बाद निगम नई लाइटें नहीं खरीद रहा है। ऐसे में एजेंसी ही अब शहर में नई लाइटें लगाएगी। इसके लिए पहले एजेंसी सर्वे करेगी। इसके बाद ही शहर में नई लाइटें लगाने का काम शुरू होगा। इसमें 3-4 महीने का समय लग सकता है। मुख्यालय स्तर पर कंपनी को टेंडर जारी किया गया है। कंपनी ने शहर में सर्वे शुरू कर दिया है। अब सर्वे के बाद ही शहर में नई लाइटें लगाई जाएंगी। कंपनी प्रतिनिधि लगातार निगम के संपर्क में है। उनको जल्द से जल्द सर्वे कर लाइटें बदलने व नई लगाने को कहा गया है।

- रमेश कुमार, एसडीओ, नगर निगम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.