कल से भूख हड़ताल पर बैठेंगे नगर निगम के सफाईकर्मी
जागरण संवाददाता, सोनीपत: आश्वासन के बाद भी मांग पूरी न होने से खफा नगर निगम के कर्मचारी शनिवार से भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
जागरण संवाददाता, सोनीपत : आश्वासन के बाद भी मांग पूरी न होने से खफा नगर निगम के कर्मचारी 21 सितंबर से भूख हड़ताल पर बैठेंगे। भूख हड़ताल पांच दिन तक चलेगी। इसके बाद 3 अक्टूबर से तीन दिवसीय हड़ताल की शुरुआत करेंगे। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो कर्मचारी अन्य विभागों के कर्मचारियों के साथ 15 नवंबर को राज्यव्यापी हड़ताल करने का फैसला लिया है। यह जानकारी जिला कमेटी नगरपालिका कर्मचारी संघ के सदस्यों व इन कर्मचारी नेताओं ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में दी।
जिला कमेटी नगरपालिका कर्मचारी संघ के स्थानीय प्रधान अजीत ¨सह ने बताया कि कर्मचारी पिछले काफी समय से पक्का करने, समान काम- समान वेतन, सौ-सौ गज के प्लाट व अन्य सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। मांगों को लेकर कर्मचारियों ने 9 से 24 मई तक अनिश्चितकालीन हड़ताल की थी। उस वक्त शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने मांग पूरी करने का आश्वासन दिया था। उसके बाद से इसको लेकर कोई कार्रवाई सरकार की ओर से नहीं की गई है। सरकार ने कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी की है, जिसके चलते कर्मचारियों में रोष है । मांग पूरी न होने व ठेके पर लगे कर्मचारियों की छंटनी के विरोध में कर्मचारी 30 अगस्त से लगातार धरना दे रहे हैं। सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने बताया कि बैठक में फैसला लिया गया है कि कर्मचारी शुक्रवार से पांच दिन की भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इसके बाद 1 अक्टूबर को शहर भर में जुलूस प्रदर्शन निकाला जाएगा। मांग पूरी न होने पर 3 अक्टूबर से तीन दिवसीय हड़ताल की शुरुआत की जाएगी। हड़ताल को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया भी जा सकता है।इसके बाद 15 नवंबर को विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के साथ मिलकर राज्य व्यापी हड़ताल की शुरुआत की जाएगी। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारी शीलकराम, आनंद शर्मा, रामेहर शर्मा, सावन, नरेश कुमार, राजा भाई, अजय व अन्य मौजूद रहे।