नेताजी की जयंती पर स्वतंत्रता सेनानियों के स्वजन सम्मानित
भाजपा द्वारा आजाद हिद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई। गोहाना और बरोदा विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों और शहर में प्रत्येक वार्ड में कार्यक्रम आयोजित हुए।
जागरण टीम, गोहाना/गन्नौर/खरखौदा : भाजपा द्वारा आजाद हिद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई। गोहाना और बरोदा विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों और शहर में प्रत्येक वार्ड में कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रमों में आजाद हिद फौज के स्वतंत्रता सेनानियों को याद करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। स्वतंत्रता सेनानियों के स्वजन को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के आह्वान पर हुए।
गांव मोई माजरी में भाजपा के जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। राणा ने गांव के स्वतंत्रता सेनानी सुल्तान, राजरूप, मागा, सुबेरा, अमर सिंह, भरतु सिंह, रिसाल सिंह और लालचंद को याद करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिला अध्यक्ष ने स्वतंत्रता सेनानियों के स्वजन को शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व सरपंच रामनिवास, प्रेम, वेद, अशोक, शीशराम, रिसाला, श्रीभगवान, देवी सिंह, पंडित राकेश, बिजेंद्र आदि मौजूद रहे।
गांव आहुलाना में भाजपा नेता चीनी मिल के वाइस चेयरमैन अशोक आहुलाना गांव के शहीद और स्वतंत्रता सेनानियों के स्वजन को सम्मानित किया। मोहित, कमलेश, इंद्रावती को सम्मानित किया गया। गांव गढ़ी उजाले खां में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष परमवीर सैनी ने पूर्व सैनिक गंगा राम कश्यप, नत्था सिंह, वीर सिंह को सम्मानित किया। भाजपा नेता वार्ड प्रमुख प्रवीन कश्यप और सह प्रमुख रमेश ने गोहाना के वार्ड 16 में कार्यक्रम आयोजित किया। उधर, गुढ़ा रोड स्थित जवाहरलाल नेहरू स्कूल में कार्यक्रम हुआ, जिसमें हरियाणा लोक सेवा आयोग के सदस्य आनंद शर्मा और स्कूल के संस्थापक रामकुमार शर्मा मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता प्राचार्य डा. सचिन शर्मा ने की और संचालन एमडी सुनील शर्मा ने किया। इस मौके पर बलराम कौशिक, श्यामलाल आढ़ती, जयभगवान शर्मा, कुलदीप कौशिक आदि मौजूद रहे। यूथ सोशल ग्राम फाउंडेशन द्वारा वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का संयोजन प्रदेश अध्यक्ष कोमल शर्मा के मार्गदर्शन पर हुआ। कांग्रेस विधायकों ने कार्यकर्ताओं के साथ दी श्रद्धांजलि :
गोहाना हलका से कांग्रेस विधायक जगबीर सिंह मलिक ने पुराना बस स्टैंड स्थित अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ नेताजी सुभाषचंद्र बोस को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, आजाद सिंह मलिक, राजा निबडिय़ा, होशियार सैनी, पवन कुमार सैनी, आजाद सिंह दांगी, ओमबीर दहिया, विजय अत्री, राजबीर पांचाल आदि मौजूद रहे।
बरोदा हलका से विधायक इंदुराज नरवाल ने गांव बरोदा में मानू ठोला चौपाल में ग्रामीणों के साथ नेताजी को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बरोदा विकास समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन विधायक नरवाल ने किया। शिविर में 80 ग्रामीणों ने रक्तदान किया। शिविर में जगजीत खटक ने भाई हरदीप खटक और जस्सू मोर ने बेटे के साथ रक्तदान किया। इस अवसर पर जोगिद्र मोर, विनय मोर, राकेश मोर, साहिल खटक, उधम मोर, बलराम मोर आदि मौजूद रहे। कांग्रेस नेता एडवोकेट मनोज गोहाना ने पुरानी अनाज मंडी में लोगों के साथ नेताजी को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सुभाष गोयल, सुशील जैन, तुलसी वर्मा, मोहन वर्मा, बिजेंद्र जैन, प्रमोद भारती, राजेंद्र जैन, प्रवीण गोयल, मनोज जैन आदि मौजूद रहे। जयंती पर याद किए गए सुभाष चंद्र बोस :
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सुभाष चंद्र बोस की जयंती मंडोरा गांव में मनाते हुए भाजपा पूर्व प्रत्याशी मीना नरवाल ने शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया। आम आदमी पार्टी की तरफ से खरखौदा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद किया। इस मौके पर हलका अध्यक्ष नवीन दहिया की अगुवाई में कार्यक्रम हुआ। भाजपा नेता प्रीतम खोखर ने अपने परिवार के साथ सुभाष चंद्र बोस व स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। भाजपा रोहट मंडल प्रभारी ओमप्रकाश कंवाली ने तिरंगा फहराया। रोहणा गांव में शहीदों के परिवार सदस्यों, पूर्व सैनिकों व समस्त ग्रामवासियों द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित करते हुए नेताजी को याद किया गया, जबकि खांडा गांव में तिरंगा युवा क्लब की तरफ से भी सुभाष चंद्र बोस की जंयती मनाई। नेताजी को दी पुष्पांजलि :
गन्नौर में अलग-अलग जगहों पर भाजपा नेताओं ने नेताजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। प्राचीन शिव मंदिर में अरूण त्यागी की अध्यक्षता में नेताजी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में विधायक निर्मल चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विधानसभा संयोजक युवा मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष मंजू कौशिक ने वार्ड-17 में नेताजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष निशांत छौक्कर व सेठपाल छौक्कर ने खेड़ी गुज्जर गांव में नेताजी की जयंती मनाई। वार्ड-7 में भाजपा गन्नौर मंडल अध्यक्ष विकास त्यागी के नेतृत्व में सेना से सेवानिवृत कारगिल युद्ध के नायक चांद धनखड़ एवं शौर्य चक्र प्राप्त शहीद मुकेश त्यागी के अनुज सुनील त्यागी को सम्मानित किया। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव प्रिस धनवाल ने नपा रोड स्थित अपने आवास पर और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री प्रवीन खत्री ने पांची जाटान स्थित अपने आवास पर पर नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।