Move to Jagran APP

सोनीपत में फैक्ट्री की दीवार गिरने से दो श्रमिकों की मौत

मजदूर रोजाना की तरह बुधवार को काम गए थे। केमिकल फैक्टरी में खुदाई करते समय शाम को अचानक दीवार गिर गई। जिससे दोनों श्रमिक दीवार के नीचे दब गए। दीवार गिरने पर उसे देखकर अन्य श्रमिको ने शोर मचा दिया और वहां कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

By Prateek KumarEdited By: Published: Wed, 25 Nov 2020 10:40 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 10:40 PM (IST)
सोनीपत में फैक्ट्री की दीवार गिरने से दो श्रमिकों की मौत
हादसे में शिकार मजदूर की मौत। प्रतिकात्‍मक फोटो

सोनीपत, संजय निधि। गांव भिगान के पास केमिकल फैक्टरी में बुधवार शाम खुदाई करते समय दीवार गिर गई, जिससे उसके नीचे दबने से दो श्रमिकों की मौत हो गई। वहां मौजूद साथी दीवार की ईंटे हटाकर दोनों के शवों को निकाला और उनके शवों को लेकर अस्पताल में पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने दोनों के शव पोस्टमार्टम हाउस में रख दिए।

loksabha election banner

बिहार के अररिया जिले रहने वाले आशिक (30) व मुनादीर (19) गांव भिगान में किराये पर रहते थे। वह रोजाना की तरह बुधवार को काम गए थे। केमिकल फैक्टरी में खुदाई करते समय शाम को अचानक दीवार गिर गई। जिससे दोनों श्रमिक दीवार के नीचे दब गए। दीवार गिरने पर उसे देखकर अन्य श्रमिको ने शोर मचा दिया और वहां कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

कर्मचारियों ने दीवार की ईटें हटाना शुरू किया, तब तक आशिक व मुनादीर की मौत हो चुकी थी। दोनों के शव मलबे के नीचे से निकाले गए। इसके बाद फैक्टरी मालिक वीरेंद्र कुमार दोनों को लेकर अस्पताल में पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों के शव रखवा दिए। मुर‌थल थाना प्रभारी राजीव ने बताया कि इस मामले की जानकारी मिली है और इसकी जांच की जा रही है।

दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार

इधर, राई थाना क्षेत्र में रहने वाली विधवा को शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का रहने वाला युवक है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।

राई थाना क्षेत्र की रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने 15 सितंबर को पुलिस को बताया था कि उसके पति की करीब चार साल पहले मौत हो चुकी है। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का युवक उनके पड़ोस में किराये पर रहता था। आरोपित उसे शादी का झांसा देकर एक साल से उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा था। अब आरोपित गाजीपुर भाग गया है। उसने जब आरोपित से शादी करने को कहा तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। जिस पर उसने राई थाना में मामला दर्ज कराया था। कार्रवाई करते हुए एएसआइ संतोष की टीम ने आरोपित को गिरफ्तार किया।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.