मुहम्मद विकास क्यों आया था भारत? पूछताछ में किया सनसनीखेज खुलासा; निकला पाकिस्तान का कनेक्शन
जांच सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह अपने पाकिस्तानी आकाओं द्वारा मांगी गई जानकारी जुटाने के लिए यहां पर आया था। उसको कुछ महत्वपूर्ण फोटो और वीडियो पाकिस्तान भेजने थे। जांच एजेंसियों को आशंका है कि उसको पाकिस्तान में भारत विरोधी कार्य करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया है।
सोनीपत [डीपी आर्य]। सिख फॉर जस्टिस के सक्रिय सदस्य व देशद्रोह के आरोपित मुहम्मद विकास से जांच एजेंसियों ने सोमवार को कई घंटे तक गहन पूछताछ की। आरोपित ने जांच एजेंसियों को बताया कि वह पाकिस्तानी आकाओं द्वारा मांगी गई कुछ जानकारी जुटाने के लिए भारत आया था। यहां पर उसको गिरफ्तार कर लिया गया। अब जांच एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि देश की अखंडता और एकता का खतरा बने संगठनों ने उसको क्या मिशन सौंपा था? इससे जरूरी तथ्य जुटाए जा रहे हैं। महत्वपूर्ण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुहम्मद विकास से जांच एजेंसियों के तकनीक विशेषज्ञों ने कई घंटे तक पूछताछ की। उससे जानकारी जुटाई गई कि पाकिस्तान में रहकर उसने आपत्तिजनक कॉल हिंदुस्तान के लोगों तक भेजने के लिए किस सिस्टम का इस्तेमाल किया। उसने पाकिस्तान में इंटरनेट वॉयस गेटवे सिस्टम का प्रयोग किया या उसको कोई खास एप उपलब्ध कराया गया। पाकिस्तान में रहने के दौरान उसके संपर्क किन आतंकी संगठनों से हुए। इसके साथ ही उसके लौटकर आने का उद्देश्य क्या था।
जांच सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह अपने पाकिस्तानी आकाओं द्वारा मांगी गई जानकारी जुटाने के लिए यहां पर आया था। उसको कुछ महत्वपूर्ण फोटो और वीडियो पाकिस्तान भेजने थे। जांच एजेंसियों को आशंका है कि उसको पाकिस्तान में भारत विरोधी कार्य करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। उससे प्रशिक्षण के संदर्भ में जानकारी ली जा रही है। एजेंसियों को पता करना है कि आखिर पाकिस्तान किस प्रकार की जानकारी प्राप्त करना चाहता है और उससे भारत को अस्थिर करने के लिए वह क्या कर सकता है।
पूछताछ का मुख्य बिंदु यह भी रहा कि आखिर पाकिस्तान में रहने के दौरान उसने क्या संदेश हिंदुस्तान के युवाओं को भेजे, उसके साथ आखिर कितने और लोग जुड़े हुए हैं। उसने कितने लोगों की बातचीत पाकिस्तान में आतंकी संगठनों के लोगों और उसको प्रशिक्षण देने वालों से कराई है। जांच एजेंसियां मुहम्मद विकास से हुई पूछताछ को पूरी तरह से गोपनीय रखे हुए हैं। उससे पूछताछ की वीडियो तैयार कर आइबी व अन्य जांच एजेंसियों के अधिकारियों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे पूछताछ से महत्वपूर्ण बिंदु निकालकर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
अभी तक नहीं मिली डिवाइस
पुलिस को मुहम्मद विकास के संपर्क में रहे लोगों की जानकारी मिल गई है। अब जांच तेजी से आगे बढ़ सकेगी। हालांकि अभी तक वह डिवाइस नहीं मिली है, जिससे सिख फॉर जस्टिस संगठन के मैसेज भेजे गए थे। आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह मार्च में ही विदेश चला गया था। जानकारी मिली है कि जून में यह मैसेज भेजे गए। जिस डिवाइस से मैसेज भेजे वह मुहम्मद विकास की है। पुलिस आरोपित से सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू को लेकर खास जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। आरोपित इंएक्टिव वायस रिस्पांस सिस्टम (आइवीआरएस) के माध्यम से काम कर रहा था।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो