Move to Jagran APP

Kisan Andolan: केएमपी एक्सप्रेस-वे पर बैठे हैं किसान, पंजाब से आ रहा है युवाओं का जत्था

एक्सप्रेस-वे जाम करने के लिए बड़ी संख्या में पंजाब से युवाओं का जत्था यहां पहुंचा है और इनका पहुंचना अभी भी जारी है। एक दिन पूर्व पंजाब से दिल्ली पुलिस का इनामी लक्खा सिधाना के नेतृत्व में भी सैकड़ों की संख्या में युवाओं का जत्था कुंडली बार्डर पर पहुंचा है।

By Jp YadavEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 02:41 PM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 02:41 PM (IST)
Kisan Andolan: केएमपी एक्सप्रेस-वे पर बैठे हैं किसान, पंजाब से आ रहा है युवाओं का जत्था
आंदोलनकारयों ने शनिवार सुबह आठ बजे 24 घंटे के लिए एक्सप्रेस-वे को जाम कर दिया।

सोनीपत [संजय निधि]। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान आंदोलनकारियों का शनिवार सुबह 8 बजे से 24 घंटे का ट्रैफिक जाम जारी है, जो रविवार सुबह 8 बजे तक चलेगा। संयुक्त मोर्चा का दावा है कि 24 घंटे के जाम के दौरान आवश्यक सेवाएं सुचारू रहेंगी और किसी को परेशानी नहीं होगी। इसके साथ ही कंंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस-वे जाम करने के लिए बड़ी संख्या में पंजाब से युवाओं का जत्था यहां पहुंचा है और इनका पहुंचना अब भी जारी है। एक दिन पूर्व पंजाब से दिल्ली पुलिस का इनामी लक्खा सिधाना के नेतृत्व में भी सैकड़ों की संख्या में युवाओं का जत्था कुंडली बार्डर पर पहुंचा है। हालांकि इन जत्थों के साथ अब तक लक्खा सिधाना नजर नहीं आया है, लेकिन मोर्चा के नेता उनके यहां आने की बात कह रहे हैं।

loksabha election banner

गौरतलब है कि कृषि कानून का विरोध करते हुए आंदोलनकारयों ने शनिवार सुबह आठ बजे से 24 घंटे के लिए कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस-वे को जाम कर दिया। आंदोलनकारी केएमपी के टोल प्लाजा पर धरना देकर बैठे हैं। इसके साथ ही केजीपी-केएमपी के जीरो प्वाइंट को भी जाम कर दिया है। केएमपी टोल प्लाजा के पास अस्थायी मंच भी बनाया गया है, जहां से संयुक्त मोर्चा के नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल, बलबीर सिंह राजेवाल, मनजीत सिंह सिरसा, सुरजीत सिंह फूल, मनजीत सिंह राय सहित पंजाब के विभिन्न जत्थेबंदियों के नेता लगातार किसानों को संबोधित कर रहे हैं।

तीन कृषि कानूनों के विरोध में यूपी गेट पर 28 नवंबर से चल रहा धरना-प्रदर्शन शनिवार को भी जारी है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर प्रदर्शनकारियों ने शनिवार सुबह आठ से रविवार सुबह आठ बजे तक डासना पर कुंडली, मानेसर, पलवल एक्सप्रेस-वे (केएमपी) जाम कर दिया है। भारतीय किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शनिवार सुबह आठ बजे से लेकर रविवार सुबह 11 बजे तक केएमपी एक्सप्रेस-वे जाम किया जा रहा है।

जाम के दौरान एंबुलेंस, शव, शादी, आवश्यक वस्तुओं के वाहनों को छूट दी जाएगी। अगर महिलाओं की गाड़ी फंसेगी, तो उन्हें भी छूट दी जाएगी। इसके अलावा, 14 अप्रैल को यूपी गेट पर बहुजन किसान एकता दिवस मनाया जाएगा। उस दिन मंच बहुजन समाज के हवाले रहेगा। इस दौरान डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.