Move to Jagran APP

दिल्ली की महिला का पति व बच्चों के सामने अपहरण, हरियाणा में हुआ सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली से सटे हरियाणा के सोनीपत जिले में मुरथल के ढाबे पर पति के साथ खाना खाने आई महिला का अपहरण कर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

By JP YadavEdited By: Published: Mon, 07 Oct 2019 10:14 AM (IST)Updated: Mon, 07 Oct 2019 10:14 AM (IST)
दिल्ली की महिला का पति व बच्चों के सामने अपहरण, हरियाणा में हुआ सामूहिक दुष्कर्म
दिल्ली की महिला का पति व बच्चों के सामने अपहरण, हरियाणा में हुआ सामूहिक दुष्कर्म

नई दिल्ली/राई/सोनीपत, जेएनएन। Delhi woman Physical assaulted in Haryanas Sonipat district:  दिल्ली से सटे हरियाणा के सोनीपत जिले में मुरथल के ढाबे पर पति के साथ खाना खाने आई महिला का अपहरण कर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में आरोपित पीड़िता को मुरथल के पास छोड़ कर फरार हो गए। वारदात के समय पीड़िता मुरथल स्थित ढाबे पर खाना खाकर पति व बच्ची के साथ बाइक से घर लौट रही थी। पेट्रोल खत्म होने पर वे पैदल चल रहे थे। इसी दौरान कैंटर सवार तीन बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया था। मुरथल थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

दिल्ली की रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि वह पति व बच्ची के साथ खाना खाने मुरथल स्थित ढाबे पर गई थी। शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे वे बाइक से घर लौट रही थी। इसी दौरान पेट्रोल खत्म होने पर वे पैदल चलने लगे। उसका पति व बच्ची थोड़ा आगे निकल गए। इसी बीच कैंटर सवार तीन युवकों ने उसे जबरन कैंटर में डाल लिया। वह उसे बहालगढ़ की तरफ ले गए। रास्ते में आरोपितों ने कैंटर में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और मुरथल के पास फेंककर फरार हो गए। उसके पति ने मामले से पुलिस को अवगत कराया।

वहीं, महिला ने कैंटर का नंबर भी पुलिस को बताया। महिला ने बताया कि तीनों युवक आपस में एक-दूसरे को विजय, सोनू व सुमेर के नाम से पुकार रहे थे। मुरथल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए जींद के गांव सीलाखेड़ी निवासी विजय को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.