Baroda Bypoll 2020: भाजपा की टिकट के लिए 25 दावेदार, चुनाव समिति ने किया विचार-विमर्श
Baroda Bypoll 2020 प्रत्याशी तय करने के लिए भाजपा ने कवायद शुरू कर दी है। शनिवार को चुनाव समिति की बैठक आयोजित कर प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की गई। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने गोहाना में बरोदा हलके के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया।
सोनीपत, संजय निधि। बरोदा-उपचुनाव के लिए नामांकन शुरू हो गया है, लेकिन मुख्य पार्टियां अभी तक प्रत्याशी तय नहीं कर पाई है। प्रत्याशी तय करने के लिए भाजपा ने कवायद शुरू कर दी है। शनिवार को चुनाव समिति की बैठक आयोजित कर प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की गई। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने गोहाना में बरोदा हलके के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया।
बरोदा उपचुनाव में प्रत्याशी तय करने के लिए जिला भाजपा कार्यालय में चुनाव समिति की बैठक आयोजित की गई। भाजपा के 25 नेताओं ने उपचुनाव के लिए अपना बायोडाटा दिया था। बैठक मेें सभी 25 नेताओं के बायोडाटा पर चर्चा की गई। सभी के फीडबैक के आधार पर नाम तय कर केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा जाएगा। बैठक के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि टिकट के लिए 25 लोगों ने अपना बायोडाटा दिया था। सभी की मेरिट, डी-मैरिट पर विचार किया गया।
चुनाव समिति के सभी सदस्यों ने इस पर अपनी राय दी। इन नामों पर फिल्ड में भी सर्वे कराया गया था और लोगों से जानकारी ली गई थी। उसी आधार पर अब नाम तय कर केंद्रीय चुनाव समिति को भेजे जाएंगे। अंतिम निर्णय केंद्रीय चुनाव समिति ही लेगी। केंद्रीय चुनाव समिति को नाम भेजने के लिए प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है। एक दो दिन में प्रत्याशी के नाम तय हो जाएंगे।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने गोहाना में बरोदा हलके के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगाें से संपर्क करने को कहा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता को लोगों को कांग्रेस की झूठ व बहकावे की राजनीति के बारे में बता कर सरकार की उपलब्धियां भी बतानी होंगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कि कमल के निशान पर भाजपा-जजपा गठबंधन पूरी मजबूती से उपचुनाव लड़ेगा। यहीं, पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बरोदा हलका का उपचुनाव कांग्रेस के लिए चुनौती है, लेकिन हमारे लिए अवसर और गठबंधन के कार्यकर्ता इस अवसर को जीत में सुनिश्चित करके ही दम लेंगे।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो