Move to Jagran APP

Delhi Chalo March: किसानों के दिल्ली कूच से सिंधु बॉर्डर पर 10 km लंबा जाम, दोपहर में होगी किसानों की अहम बैठक

किसानों को प्रशासन ने दिल्ली के बुराड़ी स्थित निरंकारी मैदान में प्रदर्शन की इजाजत दे दी गई थी लेकिन किसान सिंघु बॉर्डर पर ही जम गए है। शनिवार दोपहर तक किसान बैठक कर आगामी रणनीति बनाएंगे कि वे निरंकारी मैदान में जाएंगे या यहीं बॉर्डर पर ही धरना देंगे।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 10:56 AM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 11:35 AM (IST)
Delhi Chalo March: किसानों के दिल्ली कूच से सिंधु बॉर्डर पर 10 km लंबा जाम, दोपहर में होगी किसानों की अहम बैठक
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली की सीमा पर किसानों को भारी बैरिकेडिंग कर रोका हुआ है।

सोनीपत [संजय निधि]। पंजाब और हरियाणा से चलकर पहुंचे हजारों किसान तकरीबन 24 घंटे से सिंघु बॉर्डर पर डटे हुए हैं। दिल्ली पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग कर किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोक रखा है। किसानों को प्रशासन ने दिल्ली के बुराड़ी स्थित निरंकारी मैदान में प्रदर्शन की इजाजत दे दी गई थी, लेकिन किसान सिंघु बॉर्डर पर ही जम गए है। शनिवार दोपहर तक किसान बैठक कर आगामी रणनीति बनाएंगे कि वे निरंकारी मैदान में जाएंगे या यहीं बॉर्डर पर ही धरना देंगे। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली की सीमा पर किसानों को भारी बैरिकेडिंग कर रोका हुआ है। किसानों के धरने के कारण एनएच-44 पर बहालगढ़ चौक से लेकर सिंघु बॉर्डर तक 10  किलोमीटर लंबा भीषण जाम लगा है।

loksabha election banner

शुक्रवार दोपहर में तक हजारों की संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों में राशन और अन्य सामान के साथ सिंघु बार्डर पर पहुंचे। यहां पर कुंडली की सीमा में हरियाणा पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ भारी बैरिकेडिंग कर उनका रास्ता रोक रखा था। दोपहर बाद अचानक किसानों ने बैरिकेडिंग को हटाना शुरू कर दिया। घंटों बार्डर पर हंगामा होता रहा। तभी पथराव शुरू हो गया। इस पर पुलिस आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन से किसानों को रोकने का प्रयास किया लेकिन किसान बैरिकेडिंग को हटाकर दिल्ली की सीमा में प्रवेश कर गए थे। दिल्ली की सीमा में दिल्ली पुलिस ने एक और बैरिकेडिंग कर रखी थी। किसान वहां पहुंचे तो तब तक शाम हो चुकी थी। किसानों ने यहीं पर रात में पड़ाव डाल दिया। शनिवार सुबह किसानों ने उठकर नाश्ता बनाया और सभी को वितरित किया। इसके बाद किसानों ने ऐलान किया वे दिल्ली जाएंगे या यही सिंघु बार्डर पर प्रदर्शन करेंगे, इसका फैसला बैठक कर करेंगे।

बहालगढ़ चौक से बार्डर तक भीषण जाम

पानीपत की ओर से दिल्ली जाने वाले वाहन भीषण जाम में फंसे हैं। यहां पर करीब दस किलोमीटर लंबा जाम लगा है। पुलिस पानीपत की ओर से आने वाले वाहनों को सोनीपत और खेवड़ा की ओर डायवर्ट कर रही है। इसके अलावा पुलिस ने बीसवांमील चौक पर नाका लगाकर वाहनों काे बार्डर की ओर जाने से रोक दिया है।

ट्रकों की लगी लाइनें

बहालगढ़ से लेकर बीसवांमील और सिंघु बार्डर तक ट्रक जाम में फंसे हैं। फल-सब्जियाें और खाद्यान्न से भरे हजारों ट्रक जाम के कारण जीटी रोड पर ही फंसे हैं। इससे फल-सब्जियां खराब होने की आशंका बढ़ रही है। वहीं दैनिक यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग पैदल ही अपने गंतव्य के लिए निकल पड़े हैं।

सड़क पर ही गुड़गुड़ा रहे हुक्का

बार्डर पर जमे किसानों सड़क के बीचोंबीच बैठक कर आगामी रणनीति बना रहे हैं और किसान अपने साथ तमाम साजो-सामान के अलावा भाइचारे की पहचान हुक्का भी लेकर पहुंचे हैं। किसान हुक्के की गुड़गुहाट के साथ ही आगे की रणनीति बना रहे हैं।

किसानों ने फूंका मोदी का पुतला

सुबह साढ़े दस बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी है। किसानों का आरोप है कि सरकार के प्रतिनिधि यहीं आकर उनकी बातें सुने और उनकी मांगे पूरी करे।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.