युवा कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाएं: डॉ. बांगड़
जननायक जनता पार्टी (जजपा) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. के.सी. बांगड़ ने बृहस्पतिवार को निजी सभागार में गोहाना व बरोदा हलका के युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
जासं, गोहाना : जननायक जनता पार्टी (जजपा) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. के.सी. बांगड़ ने बृहस्पतिवार को निजी सभागार में गोहाना व बरोदा हलका के युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे साफ छवि के युवाओं को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाएं। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सामाजिक गतिविधियों में भाग लेते हुए पौधारोपण करें व रक्तदान शिविर लगाएं।
डॉ. के.सी. बांगड़ ने कहा कि युवा किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं। पार्टी के युवा कार्यकर्ता लोगों को अपने संगठन की सोच व नीतियां बताकर अपने साथ जोड़ने की कोशिश करें। जजपा की युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष रविद्र सांगवान ने कहा कि पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा नए सदस्य बनाने होंगे। जजपा की युवा इकाई के प्रदेश प्रभारी सुमित राणा ने कहा कि युवा कार्यकर्ताओं को बरोदा उप चुनाव में भाजपा-जजपा गठबंधन को सफल बनाने के लिए अभी से जुटना होगा। इस अवसर पर भूपेंद्र मलिक, कुलदीप मलिक, नरेंद्र गहलावत, डॉ. राम मेहर राठी, अशोक मोर, रितेश शर्मा बलि, दीपक मलिक, राकेश मलिक, विशाल मलिक, अशोक जवाहरा, रामप्रसाद शर्मा, विनोद निरंकारी आदि मौजूद रहे।