लाला लाजपत राय को किया याद
आजाद ¨हद देशभक्त मोर्चा के तत्वावधान में मुख्य बाजार स्थित सनातन धर्म मंदिर में लाला लाजपत राय के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मोर्चा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के संरक्षक आजाद ¨सह दांगी ने की
जासं, गोहाना: आजाद ¨हद देशभक्त मोर्चा के तत्वावधान में मुख्य बाजार स्थित सनातन धर्म मंदिर में लाला लाजपत राय के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मोर्चा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के संरक्षक आजाद ¨सह दांगी ने की।
कार्यक्रम का संयोजन मोर्चे की गोहाना शहरी इकाई के अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने किया और मार्गदर्शन समुंद्र दास महाराज का रहा। वर्मा ने कहा कि लाला लाजपत राय का जन्म 28 जनवरी 1865 को हुआ था। अंग्रेजों की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 1928 में हुए प्रदर्शन में लाठीचार्ज किया गया, जिसमें घायल लाला लाजपत राय ने 17 नवंबर को दम तोड़ दिया। समुंद्र दास महाराज ने लाला लाजपत राय के सपनों का भारत बनाने पर बल दिया। इस मौके पर पूर्ण ¨सह फौजी, जितेंद्र वर्मा, रामनिवास खटक, इंद्र ¨सह, अंगूरी देवी, राखी सांगवान, काजल सांगवान, अनिता देवी, सुदेश देवी आदि मौजूद रहे।