Move to Jagran APP

जेठानी पर नशीला पदार्थ खिलाकर परिचित से दुष्कर्म कराने का आरोप

सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपनी जेठानी पर नशीला पदार्थ खिलाकर अपने परिचित से दुष्कर्म कराने और उसकी वीडियो बनवाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 05:30 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 05:30 PM (IST)
जेठानी पर नशीला पदार्थ खिलाकर परिचित से दुष्कर्म कराने का आरोप
जेठानी पर नशीला पदार्थ खिलाकर परिचित से दुष्कर्म कराने का आरोप

जागरण संवाददाता, सोनीपत: सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपनी जेठानी पर नशीला पदार्थ खिलाकर अपने परिचित से दुष्कर्म कराने और उसकी वीडियो बनवाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपित की मनमानी बर्दाश्त न करने पर उसने वीडियो वायरल कर दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।

loksabha election banner

पुलिस के अनुसार एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका पति दिल्ली में नौकरी करता है। एक माह पहले उसके पति को ड्यूटी के दौरान क्वारंटाइन कर दिया गया था। उस दौरान वह घर पर अकेली होने पर अपनी जेठानी के साथ खाना बनाकर खाने लगी। पीड़िता का आरोप है कि एक दिन उसकी जेठानी ने खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। रात को जेठानी ने अपने एक परिचित को बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म कराया। उसके बाद आरोपित लगातार कॉल करके मिलने की बात कहने लगा। मना करने पर वह दुष्कर्म के समय बनाई गई वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने घटना से अपने पति को अवगत करवाया। पति ने आरोपित को समझाने का प्रयास किया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा और वीडियो वायरल कर दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। महिला ने अपनी जेठानी पर साजिश व रंजिश के चलते नशीला पदार्थ खिलाकर एक युवक से दुष्कर्म कराने का आरोप लगाया है। आरोपित को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वारदात में शामिल अन्य आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

- पूनम हुड्डा, प्रभारी महिला थाना।

..


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.