Move to Jagran APP

टोकने पर शराबी ने किया फायर, महिला के पैर में छर्रा लगा

शराबी को घर के बाहर हंगामा करने पर एक महिला ने टोक दिया। इस पर शराबी ने रात में महिला के घर आकर फायर कर दिया। पैर में छर्रा लगने से महिला घायल हो गई। उसे उपचार के लिए पीजीआइ, रोहतक ले जाया गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 06:22 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 06:22 PM (IST)
टोकने पर शराबी ने किया फायर, महिला के पैर में छर्रा लगा
टोकने पर शराबी ने किया फायर, महिला के पैर में छर्रा लगा

जागरण संवाददाता, गोहाना: शराबी को घर के बाहर हंगामा करने पर एक महिला ने टोक दिया। इस पर शराबी ने रात में महिला के घर आकर फायर कर दिया। पैर में छर्रा लगने से महिला घायल हो गई। उसे उपचार के लिए पीजीआइ, रोहतक ले जाया गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब दस बजे बलराज नगर में एक व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। वह महिला के घर के समीप पहुंच गया। महिला ने उसे वहां से भगा दिया। शराबी रात करीब एक बजे दोबारा पिस्तौल लेकर महिला के घर के बाहर पहुंचा। उसने फायर कर दिया। गोली महिला के गेट में लगी। गोली का छर्रा महिला के पैर में लगने से वह घायल हो गई। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, वहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआइ, रोहतक रेफर कर दिया।

महिला के बयान पर शहर थाना पुलिस ने गांव बनवासा निवासी सज्जन ¨सह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिस पिस्तौल से उसने फायर किया, वह अवैध है या लाइसेंसी, इस का पता सज्जन की गिरफ्तारी के बाद हो सकेगा। एफएसएल की टीम भी जांच के लिए मौके पर पहुंची। शराब के नशे में हंगामा करने पर महिला ने सज्जन को टोका था। बाद में वह पिस्तौल लेकर पहुंचा और फायर कर दिया। महिला के पैर में छर्रा लगा है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-राजपाल ¨सह, एसएचओ, शहर थाना गोहाना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.