Move to Jagran APP

एग्जिट पोल हमेशा सही नहीं होते, पांचों राज्यों में बनेगी भाजपा की सरकार: डा. अरविद

रोहतक लोकसभा से भाजपा के सांसद डा. अरविद शर्मा ने कहा कि पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में भाजपा बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 05:30 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 05:30 PM (IST)
एग्जिट पोल हमेशा सही नहीं होते, पांचों राज्यों में बनेगी भाजपा की सरकार: डा. अरविद
एग्जिट पोल हमेशा सही नहीं होते, पांचों राज्यों में बनेगी भाजपा की सरकार: डा. अरविद

जागरण संवाददाता, गोहाना: रोहतक लोकसभा से भाजपा के सांसद डा. अरविद शर्मा ने कहा कि पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में भाजपा बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। पंजाब में एग्जिट पोल कांग्रेस और आम आदमी पार्टियों को आगे दिखा रहे हैं लेकिन ये हमेशा सही नहीं होते। एग्जिट पोल गलत साबित होंगे। डा. शर्मा गोहाना में भगवान परशुराम के निर्माणाधीन स्मारक का अवलोकन करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

loksabha election banner

ब्राह्मण समाज द्वारा गोहाना में सोनीपत रोड के टी प्वाइंट के निकट भगवान परशुराम का स्मारक बनाया जा रहा है। यहां अष्टधातु से बनी 21 फुट ऊंची भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित होगी। स्मारक नगर परिषद गोहाना ने तैयार करवाया है और प्रतिमा समाज के लोग लगाएंगे। सांसद अरविद शर्मा ने स्मारक का अवलोकन किया। उन्होंने स्मारक और प्रतिमा के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम 36 बिरादरी के थे। डा. शर्मा ने कहा कि आज वे चौथी बार सांसद हैं, जिसमें गोहाना के लोगों का अहम योगदान रहा है। गोहाना राजनीति और सामाजिकता का केंद्र है। अभिभावकों और विद्यार्थियों की स्कूल खोलने की मांग पर उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे कोरोना महामारी का प्रकोप कम होता रहेगा, स्कूल खोलने सहित दूसरे प्रतिबंधों में सरकार छूट देती रहेगी। स्मारक के लिए मदीना गांव के देवेंद्र शर्मा ने 1,51,551 रुपये और आढ़ती श्याम लाल वशिष्ठ ने 1.51 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर डा. ओम प्रकाश शर्मा, भानु प्रकाश शर्मा, कुलदीप कौशिक, शिव कुमार शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, देवेंद्र शर्मा, रामनिवास शर्मा, राजू भंडेरी, राजेश पाराशर, जयकिशन शर्मा, राजकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.