Move to Jagran APP

रिन्यूवल फीस नहीं भरने वाली कंपनियों को जारी होंगे नोटिस

गोहाना में कई कंपनियों के मोबाइल टावर लगे हैं लेकिन उनकी रिन्यूवल फीस समय पर नहीं भरी जा रही है। नगर परिषद ने टावरों का सर्वे शुरू करवा दिया है। सर्वे में पता चल सकेगा कि कितने मोबाइल टावर चालू हैं और कितने बंद हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 05:23 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 05:23 PM (IST)
रिन्यूवल फीस नहीं भरने वाली कंपनियों को जारी होंगे नोटिस
रिन्यूवल फीस नहीं भरने वाली कंपनियों को जारी होंगे नोटिस

जागरण संवाददाता, गोहाना : गोहाना में कई कंपनियों के मोबाइल टावर लगे हैं लेकिन उनकी रिन्यूवल फीस समय पर नहीं भरी जा रही है। नगर परिषद ने टावरों का सर्वे शुरू करवा दिया है। सर्वे में पता चल सकेगा कि कितने मोबाइल टावर चालू हैं और कितने बंद हैं। इसके बाद नगर परिषद द्वारा कंपनियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। जो कंपनियां समय पर फीस जमा नहीं करवाएंगी उन पर कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा जाएगा।

loksabha election banner

गोहाना में कई नेटवर्क कंपनियों के मोबाइल टावर लगे हैं। कुछ टावर ऐसे हैं जो दूसरी कंपनियों द्वारा लगा कर आगे नेटवर्किंग कंपनियों को दिए गए हैं। कंपनियों को हर साल नगर परिषद में रिन्यूवल फीस जमा करवानी होती है। अधिकारियों ने रिकार्ड की जांच की तो सामने आया कि कई कंपनियों द्वारा अपने टावरों की 2014-15 से रिन्यूवल फीस नहीं जमा करवाई गई है। इस पर नगर परिषद कंपनियों पर सख्ती करने जा रही है। अधिकारियों ने दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है जो प्रत्येक मोबाइल टावर का सर्वे करेंगे। कर्मचारी पता लगाएंगे कि टावर चालू है या बंद। अधिकारियों ने सर्वे के लिए कर्मचारियों को 24 मोबाइल टावरों की सूची दी है। कर्मचारियों को एक सप्ताह में रिपोर्ट तैयार करनी होगी। कर्मचारियों को यह भी बताना होगा कि किस मोबाइल टावर पर किस-किस नेटवर्किंग कंपनी शेयरिग है। रिपोर्ट आने के बाद नगर परिषद द्वारा कंपनियों को रिन्यूवल फीस भरने के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे। जो कंपनी नोटिस जारी होने के बाद समय पर फीस नहीं भरेगी उस पर उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी। मोबाइल टावरों के सर्वे के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। विभाग द्वारा जो रिन्यूवल फीस निर्धारित की गई है वह कंपनियों से ली जाएगी। कई टावरों की छह साल से फीस नहीं भरी गई है। जल्द नोटिस जारी किए जाएंगे।

विजय सिक्का, बीआइ, नगर परिषद गोहाना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.