Move to Jagran APP

कृषि-कानूनों को लेकर भ्रांतियां दूर करेगी भाजपा : राजीव जैन

मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि तीन कृषि कानूनों को लेकर जो भी भ्रांतियां आमजन विशेषकर किसान वर्ग के मध्य हैं उन्हें भाजपा दूर करेगी। इसके लिए भाजपा की ओर से हर मंडल में 15 कार्यकर्ताओं की टोलियों के माध्यम से अभियान चलाया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 05:20 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 05:20 PM (IST)
कृषि-कानूनों को लेकर भ्रांतियां दूर करेगी भाजपा : राजीव जैन
कृषि-कानूनों को लेकर भ्रांतियां दूर करेगी भाजपा : राजीव जैन

जागरण संवाददाता, सोनीपत : मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि तीन कृषि कानूनों को लेकर जो भी भ्रांतियां आमजन, विशेषकर किसान वर्ग के मध्य हैं, उन्हें भाजपा दूर करेगी। इसके लिए भाजपा की ओर से हर मंडल में 15 कार्यकर्ताओं की टोलियों के माध्यम से अभियान चलाया जाएगा। वे शुक्रवार को सेक्टर-15 स्थित अपने कैंप कार्यालय में शहीद भगत सिंह मंडल की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

राजीव जैन ने कहा कि कृषि कानूनों के माध्यम से किसानों को अपनी फसल का दाम तय करने का अवसर मिल रहा है, लेकिन कुछ राजनीतिक दलों और स्वार्थी तत्वों के षड्यंत्र की वजह से सौहार्दपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्षों से किसान चाहते थे कि उन्हें अपनी फसल का दाम तय करने का अधिकार मिले। इस दिशा में भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा कृषि व्यापार और वाणिज्य अधिनियम कानून के तहत किसान को अपनी फसल मंडी के बाहर भी अच्छे दाम पर बेचने के लिए स्वतंत्र किया गया है। स्वामीनाथन आयोग का भी सुझाव था कि किसानों को उनकी फसल को सीधा बेचने का अवसर मिले, जो भाजपा सरकार ने दिया है। उन्होंने कहा कि आज किसानों को आर्थिक स्वतंत्रता दिलाने के लिए सरकार द्वारा जो कदम उठाए जा रहे हैं, वो दशकों से अधर में लटके हुए थे। अब किसानों को जितना सशक्त बनाने के लिए केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया है, उतना किसी अन्य दल द्वारा नहीं किया गया। यही कारण है कि विपक्ष आमजन में कृषि कानूनों को लेकर भ्रांतियां फैला रहा है। इसके प्रति किसानों को भाजपा द्वारा जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर जिला विस्तारक राममेहर कुंडू, विधानसभा प्रभारी नवीन मंगला, मंडल अध्यक्ष एवं नगर पार्षद सुरेंद्र मदान, नगर पार्षद मुनीराम, मंडल महामंत्री सुजीत राठी, रजत जैन, जगबीर छिक्कारा, एमएल आहुजा, त्रिभुवन कौशिक मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.