Move to Jagran APP

देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भाजपा ने लिया संकल्प: जैन

पूर्व शहरी स्थानीय एवं निकाय मंत्री कविता जैन ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक राजनीतिक संगठन भाजपा द्वारा देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मजबूत संकल्प लिया है जिसे पूरा करने के लिए एक-एक कार्यकर्ता कड़ी मेहनत करेगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Jun 2020 07:04 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jun 2020 06:16 AM (IST)
देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भाजपा ने लिया संकल्प: जैन
देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भाजपा ने लिया संकल्प: जैन

जासं, सोनीपत: पूर्व शहरी स्थानीय एवं निकाय मंत्री कविता जैन ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक राजनीतिक संगठन भाजपा द्वारा देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मजबूत संकल्प लिया है, जिसे पूरा करने के लिए एक-एक कार्यकर्ता कड़ी मेहनत करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय अखंडता को सशक्त बनाने से लेकर व्यावहारिक एवं ऐतिहासिक निर्णयों से नागरिकों को भरोसा मजबूत हुआ है, जिसे हम भविष्य में भी बरकरार रखेंगे।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि सरकार के इन ऐतिहासिक निर्णयों के कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विश्व स्तर पर साख बढ़ी है और विश्वव्यापी व्यक्तित्व के रूप में उभर कर आया है। रविवार को हरियाणा जन संवाद के तहत वर्चुअल रैली को सोनीपत विधानसभा में 25 स्थानों पर 500 से अधिक कार्यकर्ताओं तथा सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से हजारों कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। इस मौके पर मुख्यमं मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मदान, ब्रह्मपाल सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ संजय सेहरा, पुरुषोत्तम शर्मा, सुजीत राठी, सुरजीत दहिया, कुलदीप सैनी, सतीश गुप्ता, यशपाल गंभीर, मनोज, हंसराज, प्रवेश आंतिल, संदीप, संजय मिश्रा, शुभम जैन, जगदीश व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। गन्नौर विधायक निर्मल चौधरी के रेलवे रोड आवास पर भी कार्यकर्ताओं ने रैली में भागीदारी की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.