Move to Jagran APP

आप की बढ़ती लोकप्रियता से घबराए भाजपाई : एनडी शर्मा

दिल्ली में बदरपुर से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक एनडी शर्मा ने कहा कि हरियाणा में आप की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा नेता व कार्यकर्ता घबराए हुए हैं। उन्होंने प्रशासन द्वारा गोहाना शहर में अधिकृत स्थानों पर आप पार्टी द्वारा लगाए गए पोस्टरों को भाजपाइयों पर फाड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में इनेलो व कांग्रेस पार्टी को भाजपा से नहीं बल्कि आप से डर लग रहा है। वह सोनीपत रोड स्थित पार्टी कार्यालय में

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 05:12 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 05:12 PM (IST)
आप की बढ़ती लोकप्रियता से घबराए भाजपाई : एनडी शर्मा
आप की बढ़ती लोकप्रियता से घबराए भाजपाई : एनडी शर्मा

संस, गोहाना: दिल्ली में बदरपुर से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक एनडी शर्मा ने कहा कि हरियाणा में आप की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा नेता व कार्यकर्ता घबराए हुए हैं। उन्होंने प्रशासन द्वारा गोहाना शहर में अधिकृत स्थानों पर आप पार्टी द्वारा लगाए गए पोस्टरों को भाजपाइयों पर फाड़ने का आरोप लगाया। आगामी चुनाव में इनेलो व कांग्रेस पार्टी को भाजपा से नहीं बल्कि आप से डर लग रहा है। वह सोनीपत रोड स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

आप द्वारा शहर में जगह-जगह बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं। होर्डिंग में एक तरफ दिल्ली के सीएम अर¨वद केजरीवाल का फोटो है और उसके नीचे उनके तीन साल के कार्यकाल में सरकारी स्कूलों व अस्पताल के सुधार के दावे किए गए हैं। दूसरी तरफ हरियाणा के सीएम मनोहर लाल का फोटो है और उसके नीचे पूछा गया है कि आपने चार साल में ये काम क्यों नहीं किए। बीच में लिखा है भाजपा हटाओ आप को लाओ। इनमें से कुछ पोस्टरों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। विधायक एनडी शर्मा ने कहा कि सत्ता गंवाने के डर से भाजपाई आप के पोस्टरों को फाड़ रहे हैं। इस मौके पर आप संगठन के गोहाना जिलाध्यक्ष जितेंद्र गहलावत, बरोदा अध्यक्ष संदीप मलिक, गोहाना अध्यक्ष हैप्पी लोहिया, नवीन माजरा, तिलकराज, मोहित, रोजेश, सुरेंद्र, मंजीत, स्नेहलता, प्रदीप आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.