युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास
जासं, गाजियाबाद : सिहानी गेट क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने शनिवार रात को घर पर फांसी लगाकर जान दे
जासं, गाजियाबाद : सिहानी गेट क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने शनिवार रात को घर पर फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। गनीमत रही कि परिजनों ने समय रहते उसे देख लिया और उसे फांसी के फंदे से उतार कर निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
सिब्बनपुरा इलाके में युवराज गांधी (20) पुत्र राजकुमार गांधी परिवार के साथ रहता है। पुलिस का कहना है कि युवराज ने शनिवार रात करीब सवा आठ बजे अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। पता चलते ही परिजन उसे श्याम लाल पन्ना लाल अस्पताल ले गए, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। एसओ सिहानी गेट विनोद पांडेय का कहना है कि युवक ने फांसी क्यों लगाई इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।