Move to Jagran APP

10 साल से फरार 25 हजार का इनामी शातिर गिरफ्तार

हत्या और लूट करने वाला भगोड़ा शातिर अपराधी मंगलवार को एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। आरोपित ने किसान से ट्रैक्टर लूटने के बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में उसको आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Dec 2020 06:20 PM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2020 06:20 PM (IST)
10 साल से फरार 25 हजार का इनामी शातिर गिरफ्तार
10 साल से फरार 25 हजार का इनामी शातिर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, सोनीपत : हत्या और लूट करने वाला भगोड़ा शातिर अपराधी मंगलवार को एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। आरोपित ने किसान से ट्रैक्टर लूटने के बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में उसको आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। शातिर इस मामले में जेल से पैरोल पर आने के बाद फरार हो गया था। वह दिल्ली और बादली क्षेत्रों में रूप और नाम बदलकर छिपता रहा। एसटीएफ उसको करनाल के न्यायालय में पेश करेगी।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश के शामली के गांव पावटी निवासी अरशद अपना गिरोह चलाता था। वह ट्रैक्टर लूटकर उनको उत्तर प्रदेश में बेच देता था। उसने अपने साथी शहजाद के साथ मिलकर 2006 में पानीपत में किसान से ट्रैक्टर-ट्राली लूट ली थी। विरोध करने पर किसान की गोली मारकर हत्या कर दी थी और शव गन्ने के खेत में फेंक दिया था। इस मामले में अरशद और शहजाद को पानीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। दोनों को इस मामले में न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। न्यायालय में अरशद ने मां के बीमार होने के आधार पर पैरोल मांगा था। न्यायालय ने उम्रकैद की सजा काट रहे अरशद का पैरोल 2010 में स्वीकार कर लिया था। उसको करनाल जेल से पैरोल पर छोड़ दिया गया था। उसके बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कहीं पर पता नहीं लगा। इस मामले में पुलिस ने अरशद पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। अरशद पर उत्तर प्रदेश में भी लूट के कई मामले दर्ज हैं। वह शामली का हिस्ट्रीशीटर है। नाम और वेश बदलकर रहा भूमिगत

उत्तर प्रदेश में अपराध करने के बाद अरशद हरियाणा भाग आया था। यहां से भागने के बाद वह दिल्ली गया। दिल्ली में वह उत्तर प्रदेश की आनंद दूध डेयरी के वाहन पर ड्राइवर लग गया। वह बुलंदशहर से दिल्ली रूट पर दूध का वाहन चलाने लगा। इस दौरान उसने अपना हुलिया बदल लिया और पहचान छिपाने के लिए नाम आरिफ रख लिया। उसके बाद वह आरिफ बनकर बहादुरगढ़ और बादली में फलों के गोदाम पर नौकरी करने लगा। मुख्य सिपाही राजेंद्र, देवेंद्र, राजीव, सिपाही दीपक व अमित अपराधियों की तलाश में खरखौदा क्षेत्र में थे। वहां पर संदेह के आधार पर अरशद को गिरफ्तार किया गया। वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में क्षेत्र में घूम रहा था। जांच में पता चला कि पैरोल पर आकर भागने वाला इनामी अरशद है। उसको करनाल न्यायालय में पेश किया जाएगा।

- सतीश देशवाल, प्रभारी निरीक्षक, एसटीएफ सोनीपत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.