Move to Jagran APP

मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान में जुट जाए महिला मोर्चा: निताशा

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग ने कहा कि महिलाएं

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 10:40 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 10:40 PM (IST)
मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान में जुट जाए महिला मोर्चा: निताशा
मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान में जुट जाए महिला मोर्चा: निताशा

संवाद सूत्र, रानियां: भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग ने कहा कि महिलाएं बूथ मजबूत करने के लिए सक्रियता से जुट जाएं। पार्टी नेतृत्व का आह्वान है कि मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान को सफल बनाने के लिए मिशन पर काम करें। निताशा गुरुवार को गांव महम्म्दपुरिया में मोर्चा की पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर रही थी। बैठक में जिलाध्यक्ष ने मंडल अध्यक्षों से उनके क्षेत्रों में चलाई जा रही गतिविधियों के बारे फीडबैक लिया और आगे की कार्ययोजना के बारे में बताया।

loksabha election banner

बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार की जनहितैषी योजनाओं व पार्टी की नीतियों को आमजन के बीच लेकर जाएं। भाजपा सरकार ने महिला, किसान, मजदूर, युवा व व्यापारी सहित हर वर्ग के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं जिन्हें घर-घर तक पहुंचाने का दायित्व महिला मोर्चा की हर कार्यकर्ता का है। निताशा ने कहा कि जिन लोगों की वार्षिक आय 5 लाख रुपये है उन्हें पहले की सरकार में सालाना 18 हजार रुपये इनकम टैक्स देना होता था जो जब 5 हजार रुपये है। इनकम टैक्स स्लैब के सबसे निचले स्तर को 10 से 5 प्रतिशत कर दिया है। इस अवसर पर जिला महामंत्री मीरा देवी व दर्शना बामणिया, कुत्ताबढ़ मंडल की अध्यक्ष सुनीता सरपंच, करीवाला मंडल अध्यक्ष मनोहरी देवी, सिरसा नगर मंडल अध्यक्ष भावना शर्मा एडवोकेट, रोड़ी से मंडल अध्यक्ष ¨बदु शर्मा, चामल मंडल अध्यक्ष राजबाला नैण, ज्योति रोड़ी, किरण, इकबाल कौर व उषा नंदा ऐलनाबाद आदि पदाधिकारी मौजूद थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.