फिर से बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना
रविवार को उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल नजर आए। गर्मी व उमस से सोमव
जागरण संवाददाता, सिरसा : रविवार को उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल नजर आए। गर्मी व उमस से सोमवार को राहत मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार से 72 घंटे तक मौसम में बदलाव रहेगा। प्रदेश में मानसून की सक्रियता होने की संभावना है। जिससे आंशिक बादल छाने के साथ साथ कहीं कहीं हलकी बारिश भी संभावित है। इस दौरान तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है। रविवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा।
--- बारिश से फसलों को मिलेगा
जिले में अभी मानसून की अच्छी बारिश नहीं है। इस समय बारिश अगर होती है तो फसलों के लिए काफी फायदेमंद होगी। बारिश नहीं होने से धान की फसल में किसानों को बार बार सिचाई करनी पड़ रही है। जिससे किसानों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश होने से खेती पर खर्च भी घटेगा। चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि सोमवार से मौसम में बदलाव होगा। इससे कहीं कहीं पर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बारिश होने से तापमान में कमी आएगी।