दो युवतियों मेें पनपा प्यार और फिर रचा ली समलैंगिक शादी, अब पैदा हुआ यह डर
हरियाणा के सिरसा मेें दो युवतियों को आपस में प्यार हो गया। प्यार का रंग गहराया तो दोनों ने आपस में शादी कर ली। अब अपनी जान को खतरे के भय से वे कोर्ट की शरण में पहुंची हैं।
सिरसा, जेएनएन। यहां दो लड़कियों द्वारा आपस में शादी करने से सनसनी फैल गई। उनके बीच कुछ समय पहले प्यार पनपा और यह गहराया तो दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इसके बाद मंगलवार को दोनों युवतियों ने यहां अदालत में समलैंगिक विवाह कर लिया। इसके बाद उन्होंने अदालत से सुरक्षा मांगी। इसके बाद उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई गई।
जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में गार्ड के रूप में काम करने वाली डबवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती की सिरसा की एक कालोनी में रहने वाली युवती से जान पहचान थी। धीरे-धीरे दोनों में निकटता बढ़ी और उन्होंने शादी करने की ठान ली। इसके बाद दोनों ने पहले डबवाली में अदालत में शादी के लिए आवेदन किया, मगर वहां से अनुमति नहीं मिली।
इसके बाद उन्होंने सिरसा जिला अदालत में शादी के लिए आवेदन किया और मंगलवार को शादी भी कर ली। इसके बाद एक युवती ने अदालत से सुरक्षा उपलब्ध करवाए जाने की अपील की। कोर्ट के आदेश पर उन्हें पुलिस सुरक्षा भी प्रदान कर दी गई।
---------
नाबालिग से दुष्कर्म के बाद कराया जबरन गर्भपात, आरोपित गिरफ्तार
सिरसा की एक कालोनी की 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म करने और गर्भवती हो जाने पर जबरन गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले अचानक किशोरी की हालत बिगड़ी तो परिजन उसे नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे, जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ। सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। महिला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर किशोरी की काउंसिङ्क्षलग भी की।
पुलिस में दी शिकायत में पीडि़ता ने बताया कि कालोनी के ही 19 साल के गोगा उर्फ बसंत से उसकी जान पहचान थी। आरोप है कि गोगा ने उससे दुष्कर्म किया। जब उसे गर्भवती होने का पता चला तो उसने गोगा को बताया। इस पर आरोपित ने उसे दवा लाकर दे दी। इन दवाओं के सेवन से ही उसकी हालत बिगड़ गई। पीडि़त किशोरी के माता-पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं और उत्तरप्रदेश से आकर यहां कालोनी में बसे हैं।
----------
'' शहर की एक कालोनी में किशोरी से जबरन दुष्कर्म व उसके बाद गर्भपात किए जाने के मामले में पीडि़ता की शिकायत पर महिला थाना में मामला दर्ज किया गया है। आरोपित युवक को काबू कर लिया है।
- सुरजीत सिंह, पुलिस प्रवक्ता।