धुंध ने रोकी वाहनों की रफ्तार
जिले में शुक्रवार सुबह समय गहरी धुंध छाई रही। धुंध से दृश्यता 50
By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Feb 2021 06:33 AM (IST)Updated: Sat, 13 Feb 2021 06:33 AM (IST)
जागरण संवाददाता, सिरसा : जिले में शुक्रवार सुबह समय गहरी धुंध छाई रही। धुंध से दृश्यता 50 मीटर रही। इससे सड़कों पर वाहन धीमी गति से चलते हुए नजर आए। धुंध का असर सुबह 10 बजे बाद कम होना शुरू हुआ। इसी के साथ सुबह के समय ठंड भी ज्यादा रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रहा। ----- धुंध से फसलों को मिल रहा है फायदा
किसान जयसिंह ने बताया कि धुंध छाने लगी है। धुंध से फसलों को काफी फायदा मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार को हवा चलने से अधिकतम तापमान में कमी आ सकती है। इसी के साथ 16 फरवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें