लड़कियों को प्रोत्साहित करने के लिए करवाई खेल प्रतियोगिता
गांव नुहियांवाली में शिव शक्ति क्लब द्वारा बालिकाओं को प्रोत्साहित करने
संवाद सहयोगी, ओढ़ां : गांव नुहियांवाली में शिव शक्ति क्लब द्वारा बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए शहीद भगत सिंह बाक्सिंग एकेडमी में खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। इस दौरान खो-खो, दौड़, बास्केटबाल व बाक्सिंग के मुकाबले करवाए गए। प्रतियोगिता में 45 खिलाड़ियों ने भाग लिया। क्लब सदस्य योगेश जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन लड़कियों में खेल भावना बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। ग्रामीण आंचल की लड़कियां आज खेलों में समाज व देश का नाम रोशन कर रही है। इस अवसर पर गांव में बाक्सिंग कोच नीतू को क्लब द्वारा सम्मानित किया गया। कोच नीतू गांव में लड़कियों को बाक्सिंग की ट्रेनिग देती है। इस मौके पर राजेन्द्र नेहरा, अमित ज्याणी, विक्की, साहिल ज्याणी, संदीप शर्मा, योगेश जोशी उपस्थित रहे।