गोवंश पकड़ने गए एसडीओ गंभीर रूप से घायल
जागरण संवाददाता सिरसा रामनगरिया-केलनियां रोड पर गोवंश पकड़ने गए पशुपालन विभाग के एस
जागरण संवाददाता, सिरसा: रामनगरिया-केलनियां रोड पर गोवंश पकड़ने गए पशुपालन विभाग के एसडीओ वीएस बांसल को बाइक ने टक्कर मार दी। इससे एसडीओ बांसल गंभीर रूप से घायल हो गए। नगर परिषद के कर्मचारियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया।
नगर परिषद ने शुक्रवार को शहर में बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। इसी दौरान पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान में शामिल पशुपालन विभाग के एसडीओ रोड के पास खड़े हुए थे। रामनगरिया की तरफ से आ रहे बाइक ने टक्कर मार दी। इससे एसडीओ रोड पर गिर गए जिससे उनके गंभीर चोट लगी। 20 बेसहारा पशु पकड़े
नगर परिषद ने शुक्रवार को सुबह के समय बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया। विभाग की टीम ने शिव चौक, सिविल अस्पताल रोड व एफ ब्लॉक से 20 बेसहारा पशुओं को पकड़कर गांव केलनिया स्थित नंदीशाला में पहुंचाया गया। नगर परिषद सफाई निरीक्षक जोगिद्र सिंह ने बताया कि सुबह के समय बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया। जब बेसहारा पशुओं को पकड़ रहे थे। पशुपालन विभाग के एसडीओ वीएस बांसल के टक्कर मार दी जिससे उनको चोट लग गई।