वृद्ध दंपती को दिखाया रिवाल्वर, छीनी बालियां
संवाद सूत्र रानियां क्षेत्र के ढाणी सतनाम सिंह से नहर के साथ साथ कच्चे रास्ते अपने घर लौट
संवाद सूत्र, रानियां : क्षेत्र के ढाणी सतनाम सिंह से नहर के साथ साथ कच्चे रास्ते अपने घर लौट रहे वृद्ध दंपत्ति के साथ मोटरसाइकिल सवार युवकों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। युवकों ने रिवाल्वर दिखाकर वृद्ध की पत्नी की बालियां छीन ली। इस संबंध में वृद्ध ने रानियां थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
मामले की जानकारी देते हुए गांव थेहड़ शमिद्र सिंह निवासी रामचंद्र ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को वह अपनी पत्नी के साथ स्कूटी पर सवार होकर ढाणी सतनाम सिंह से घर लौट रहा था। रास्ते में नहर के साथ कच्चे रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने स्कूटी को जबरन गिरा दिया। जिससे वे दोनों गिर गए। तभी मोटरसाइकिल सवार एक युवक ने स्कूटी सवार रामचंद्र पर रिवाल्वर लगा दिया और उसकी पत्नी जटो बाई के कानों में पहनी बालियां छीन ली और फरार हो गए। रामचंद्र ने बताया कि उन्होंने कुछ दूर तक उनका पीछा भी किया परंतु मोटरसाइकिल सवार फरार हो गए। रामचंद्र ने इस मामले में रानियां थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।