प्रेम विवाह के बाद झगड़ा, लड़के के जीजा समेत परिवार के सदस्यों से मारपीट
संवाद सहयोगी डबवाली प्रेम विवाह से गुस्साए लड़की के स्वजनों द्वारा लड़के के जीजा के घर
संवाद सहयोगी, डबवाली :
प्रेम विवाह से गुस्साए लड़की के स्वजनों द्वारा लड़के के जीजा के घर में घुसकर हमला करने के आरोप हैं। लड़के के जीजा समेत चार रिश्तेदारों को चोटें आई। उपचार के लिए चारों को उपमंडल नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सिरसा रेफर कर दिया गया। मामला डबवाली के वार्ड नंबर 9 का है। शहर थाना पुलिस ने विजय कुमार की शिकायत पर 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता के अनुसार सुबह उसकी मां भागो देवी दूध लेने के लिए पड़ोस की दुकान पर गई थी। उसकी चिल्लाने की आवाज सुनकर वह अपने भतीजे अजय के साथ घर से बाहर जाने लगा तो उसी दौरान गली निवासी विनोद, उसके भाई विजय, दर्शन, भतीजे रोहित, अजय, जोनी, पत्नी खजानी, भाभी कविता तथा बिमला वहां आ गए। आते ही उसे तथा उसके भतीजे अजय पर हमला बोल दिया। शोर सुनकर उसका चचेरा भाई विक्रम, चाचा ओमप्रकाश मौके पर आ गए। उन्हें देखकर आरोपित उन्हें धमकी देकर चले गए। विजय का साला मौड मंडी रहता है। उसने बहन की ससुराल में रहने वाली एक लड़की से कुछ दिन पूर्व प्रेम विवाह रचाया है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने नौ के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।