Punjab weekend lockdown: पंजाब-हरियाणा बॉर्डर सील, बिना पास किसी को एंट्री नहीं
पंजाब पुलिस ने हरियाणा-पंजाब बॉर्डर को सील कर दिया है। शनिवार और रविवार को सामान्य आवाजाही बंद कर दी गई है। पास धारकों को ही अनुमति है।
जेएनएन, सिरसा। पंजाब पुलिस ने हरियाणा-पंजाब बॉर्डर को सील कर दिया है। शनिवार और रविवार को सामान्य आवाजाही बंद कर दी गई है। केवल पास धारक को ही आने जाने की छूट दी जा रही है। मालवाहक वाहन भी जा रहे हैं। बिना पास किसी को एंट्री नहीं मिल रही। सिरसा से सटे गांव झंडा कलां में पुलिस ने नाका लगायाा है। बता दें, पंजाब में सप्ताहंत (वीकेंड) व सार्वजनिक छुट्टियों के दिन लॉकडाउन की घोषणा की है। एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए ई-पास धारकों को ही अनुमति दी जा रही है।
यही नहीं, पंजाब सरकार ने हफ्ते में दो दिन एक जिले से दूसरे जिले में यातायात पर भी रोक लगाई है। रविवार को सिर्फ जरूरी वस्तुओं की दुकानें ही खुलेंगी, जबकि शनिवार को पांच बजे तक ही दुकाने खुलेंगी। शनिवार और रविवार को अंतर-जिला यातायात को ई-पास के साथ ही अनुमति मिल सकेगी। यह पास सिर्फ जरूरी काम के लिए जारी होगा। मेडिकल इमरजेंसी के लिए किसी प्रकार के पास की जरूरत नहीं है।
सिरसा से सटे गांव झंडा कलां में पंजाब बार्डर पर लोग जब सुबह रोजमर्रा की तरह काम काज के लिए जाने लगे तो पंजाब पुलिस ने वाहनों को वापस लौटा दिया। केवल उन्हीं लोगों को जाने दिया गया, जिनके पास ई-पास थे। दरअसल, कई लोगों को पंजाब में वीकेंड लॉकडाउन की जानकारी नहीं थी। इसके कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी। खासकर दूर से आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: पिता की मौत के आठ साल बाद तक बेटे ने ली 92 लाख Pension, दो बार पेश किया फर्जी Living certificate
यह भी पढ़ें: हाई कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला, मामूली विवाद पर दर्ज केस के कारण बर्खास्त नहीं किया जा सकता कर्मचारी
यह भी पढ़ें: बारिश की मार के बाद भी देश में रिकार्ड गेहूं उत्पादन, देखें किस राज्य का कितना योगदान
यह भी पढ़ें: रियल जैसी होगी भाजपा की डिजिटल रैली, मोदी सरकार के कामकाज का हिसाब देंगे नेता